जीतेन्द्र सेन
बैरसिया। बैरसिया विधान सभा एवं भोपाल ग्रामीण क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस ने शनिवार को बड़ा प्रदर्शन किया।जहां स्थानीय रेस्ट हाउस से सैकड़ों किसान पैदल मार्च करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें किसानों की समस्याएं मूंग का भाव एमएसपी से नीचे,खाद की किल्लत,ई-टोकन में गड़बड़ी और 6-7 साल से लंबित फसल बीमा को लेकर किसानों में भारी आक्रोश है।वही ज्ञापन सौंपने के बाद किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण के अध्यक्ष रामभाई मेहर ने कहा कि सरकार ने जल्द मांगें नहीं मानी तो किसान कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।
किसानों की 4 मुख्य मांगें:
1. मूंग की 100% सरकारी खरीदी एमएसपी पर तत्काल शुरू हो
2. ई-टोकन प्रणाली खत्म कर सरल एवं पारदर्शी व्यवस्था लागू हो
3. यूरिया-डीएपी की कालाबाजारी बंद हो, खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो 4. 6-7 साल से लंबित फसल बीमा की राशि तत्काल जारी होइस प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल ग्रामीण के अध्यक्ष अनोखी मानसिंह पटेल अखंड प्रताप सिंह नरेन्द्र शर्मा लोकेश यादव, मदन ठाकुर कमलेन्द्र सिंह सोलंकी,प्रदीप विश्वकर्मा प्रकाश सिंह जाट,राजू धाकड़ चंचल खत्री रघु यादव लोकेश दांगी सोनू जैन अंकुर राणा,कुलदीप जाट दुष्यंत परतानी फत्तू कुशवाहा,परसराम गुर्जर राजकुमारी केवट गोपाल गौर रवि करोसिया मुकेश मीना लोकेंद्र जाट रिंकू धाकड़,राज मेहर,सुनील प्रजापति,अमित ठाकुर, विक्रम जाटव,रुद्र बना,सहित बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष,नगर अध्यक्ष एवं किसान बंधु शामिल हुए।