Hindi News / खेती-किसानी / देश

बैरसिया,मेगरा नवीन पार्वती नदी का वैकल्पिक मार्ग पूरी तरह से हुआ जलमग्न- दोनों तरफ से आवागमन किया बंद

Article Top Ad

जीतेन्द्र सेन

बैरसिया। मेगरा नवीन स्थित पार्वती नदी का पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों की मांग पर प्रशासन द्वारा बनाया गया वैकल्पिक मार्ग लगातार हो रही बारिश के चलते पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। मिली जानकारी अनुसार वैकल्पिक मार्ग पर करीब 4 फीट ऊपर से पानी का तेज बहाव होने के कारण आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। मौके पर नायब तहसीलदार राजेंद्र त्यागी पीडब्ल्यूडी एवं पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची।

सुरक्षा की दृष्टि से जेसीबी मशीन की सहायता से नाली खुदवाकर दोनों ओर से रास्ता बंद कर दिया गया है ताकि कोई भी वाहन या व्यक्ति पानी में प्रवेश न कर सके और किसी प्रकार की जनहानि न हो। वही प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे जलमग्न मार्ग से गुजरने का बिल्कुल भी प्रयास न करें। नज़ीराबाद से नरसिंहगढ़ जाने वाले यात्री सेमलापार मार्ग का उपयोग करें।प्रशासन ने लोगों से सहयोग करने और केवल सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करने की अपील की है।

newsdiary24 को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →On Google