एसडीएम आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में की गई कार्यवाही
जीतेन्द्र सेन
बैरसिया।। ग्राम कलारा में प्रशासन द्वारा एक अवैध रूप से संचालित बोरिंग मशीन पर कार्यवाही की है। यह मशीन ग्राम निवासी लखन शर्मा ने खेत में प्रशासन की बगैर अनुमति के चल रही थी।
मिली जानकारी के अनुसार. के.ए.01 एम.ई 7297 नंबर की गाड़ी से बोरिंग कार्य किया जा रहा था। प्रशासन को जैसे ही इस अवैध गतिविधि की जानकारी मिलते ही, तत्काल बैरसिया एसडीएम आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की गई प्रशासन की बगैर अनुमति के खेत में चल रही थी बोरिंग मशीन, जिसे मौके पर ही जब्त कर आगे की कार्यवाही के लिए गुनगा थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया।
वहीं एसडीएम आशुतोष शर्मा ने सख्त लहजे में कहा कि क्षेत्र में बिना अनुमति बोरिंग कार्य करना गैर कानूनी है और भविष्य में ऐसी किसी भी गतिविधि पर कठोर कार्यवाही की जाएगी
प्रशासन की इस त्वरित कार्यवाही से अवैध बोरिंग कराने वालों में हड़कंप मचा है।
ग्राम कलारा में अवैध रूप से चल रही बोरिंग मशीन पर प्रशासन ने की बड़ी कार्यवाही।
Article Top Ad
newsdiary24 को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →On Google