जीतेन्द्र सेन
बैरसिया। थाना क्षेत्र के शासकीय मॉडल स्कूल हर्राखेडा में शुक्रवार को थाना गुनगा पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा को लेकर स्कूली छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों एवं स्कूल स्टाफ के साथ साइबर सुरक्षा पर संवाद कर विभिन्न साइबर सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई !

साइबर अपराध जैसी घटना घटित होने पर 1930 नंबर पर शिकायत करने या साइबर की वेबसाइट पर शिकायत करने के संबंध में थाना प्रभारी रिंकू जाटव द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया

इस दौरान थाना प्रभारी रिंकू जाटव द्वारा छात्र-छात्राओं से सुरक्षा संवाद के माध्यम से सेफ क्लिक 2.0” अभियान एवं साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में भी विस्तार से जानकारी साझा की गई !
