BVM देगा निशुल्क शिक्षा नहीं लगेगा कोई शुल्क
अमित सेन 8085661177
भोपाल – राजधानी भोपाल भी अब कोचिंग संस्थानों का एक बड़ा हब माने जाना लगा है ब्रह्मा विष्णु महेश कोचिंग के संस्थापक ने गरीब और असहाय बच्चों के लिए एक मुफ्त कंप्यूटर कोचिंग शुरू कर समाज को बदलने वाली एक सराहनीय और बेहतरीन पहल की है। डिजिटल युग में कंप्यूटर का ज्ञान बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके भविष्य को उज्जवल करने के लिए बेहद जरूरी है वहीं आज BVM (ब्रह्म विष्णु महेश) कोचिंग संस्थान द्वारा एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया इस सेमिनार में थाना प्रभारी निशातपुरा मनोज पटवा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की साथ ही संस्थान के सदस्यों ने पौधे देकर पटवा सहित समस्त पुलिस स्टॉफ का स्वागत सत्कार किया साथ ही सेमिनार के माध्यम से कोचिंग संस्थान के मालिक विकास मेहरा ने बताया की हम पिछले कई दिनों से बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए कई तरह के नए नए प्रयास निरंतर करते रहते है जिससे बच्चों को अच्छी एजुकेशन मिल सके बच्चों के उत्साह वर्धन होता रहे उसके लिए समय समय पर आयोजन करते है और बच्चों को सम्मानित भी करवाते है !

अब मिलेगी निशुल्क शिक्षा
BVM की मैनेजिंग डायरेक्टर कशिश चक्रवर्ती बताती है की आज से हमारा एक और नया अभियान शुरू हो रहा है जिसके माध्यम से हम ऐसे बच्चों को भी पढ़ा सकेंगे जिनकी सिर्फ माँ मजदूरी कर बच्चों का पालन पोषण करती है और वो उनको पढ़ाने में सक्षम नहीं है और कुछ ऐसे बच्चे जो घर परिवार से वाकई बिलकुल सक्षम नहीं है मगर उन्हें पड़ना है और भविष्य में कुछ करने की इक्षा रखते है ऐसे हीं बच्चों को हम BVM के माध्यम से शिक्षा प्रदान करने का प्रयास करेंगे !

जागरूक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे – उप निरीक्षक कमलेश चौहान
उपनिरीक्षक चौहान ने बताते है की अगर सेफ क्लिक करेंगे तो सुरक्षित रहेंगे और सायबर सुरक्षा से बचना है तों हमें जागरूक होना पड़ेगा यह एक अपराध है जो पर्दे के पीछे से होता है कौन कर रहा है कौन नहीं उसको देखना असम्भव है इसलिये हमें जागरूक होने की आवश्यकता है हमें लालची नहीं होना है सोशल मीडिया पर सेफ क्लिक करकर सुरक्षित रहना है

“रुक जाना नहीं , तू कहीं हार के कांटों पे चल के मिलेंगे साये बहार के…” -थाना प्रभारी मनोज पटवा
मनोज पटवा ने बच्चों से कहा की जीवन में मुश्किलों से डरना नहीं है मुश्किलें जीवन में आती जाती रहतीं है जीवन में ज़ब भी कभी लगे की आज निराशा ज्यादा है और कहीं अगर हम हार जाते है तो हमको बिलकुल भी निराश नहीं होना है!बच्चों के उत्साह वर्धन के लिए थाना प्रभारी मनोज पटवा ने अपनी सुरीली आवाज़ में “रुक जाना नहीं , तू कहीं हार के….कांटों पे चल के मिलेंगे साये बहार के…” की चार लाइनों को गुनगुनाया वहीं थाना प्रभारी पटवा ने कोचिंग के लिए कहा की ब्रह्मा विष्णु महेश कोचिंग की तरफ से आप बहुत कुछ सीखेंगे इनका अभियान काबिल- ए-तारीफ़ है इसके लिए विकास मेहरा और पूरी टीम को में बधाई देता हूँ साथ ही सीखने की कोई उम्र नहीं होती इसलिए सीखते रहिए और आगे बढ़ते रहिए !थाना निशातपुरा पुलिस द्वारा लगातार बच्चों को उनके अधिकारों और कानून के बारे में बताया जा रहा है। किस तरह से हमें सायबर फ्रॉड से बचना है किन-किन माध्यमों से सायबर फ्रॉड होते है साइबर अपराध इंस्टाग्राम, फेसबुक, हाउस अरेस्ट , गलत APK डाउनलोड , तथा एक गलत क्लिक से भी आपके साथ फ्रॉड या हैकिंग जैसी घटना हो सकती है इन्ही संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई साथ ही थाना प्रभारी मनोज पटवा ने बताया की अव्यरनेश का मतलब सिर्फ सायबर अपराध से नहीं है हमारे लिए ट्रैफिक अव्यरनेश भी बहुत जरुरी है हमें हेलमेट को लेकर भी जागरूक रहना चाहिए !

1930 और cybercrime.gov.in पर कर सकते है शिकायत
Asi सतेंद्र चौबे ने बताया की अगर आपके साथ कभी कोई सायबर फ्रॉड हो जाता है तो आप उसकी शिकायत 1930 और सायबर क्राइम की वेबसाइट पर जाकर कर सकते है अब हर एक थाने में एक सायबर डेस्क की नियुक्ति है आप आपकी कम्लेंट की जानकारी वहाँ भी आ कर दे सकते है !सायबर के इस कार्यक्रम में थाना निशातपुरा से राजेंद्र राजपुत, दीपक , और पूजा सहित अन्य पुलिस बल भी मौजूद रहा !
