जीतेन्द्र सेन बैरसिया। स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव कल रविवार को दोपहर करीब 2 बजे बैरसिया पहुंचकर नवनिर्मित संदीपनी ठाकुर लाल सिंह स्कूल भवन का लोकार्पण करेंगे। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह भवन प्रदेश के मॉडल संदीपनी स्कूल के रूप में विकसित किया गया है, जिससे क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बेहतर वातावरण मिलेगा। इस स्कूल भवन को आधुनिक शैक्षणिक जरूरतों के अनुरूप तैयार किया गया है। इसमें बेहतर अधोसंरचना,उन्नत तकनीकी संसाधन और विद्यार्थियों के लिए अनुकूल शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराया गया है। इसका उद्देश्य ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों के बच्चों को शहरों जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। शिक्षा विभाग के अनुसार यह विद्यालय भविष्य में प्रदेश के अन्य संदीपनी स्कूलों के लिए भी मॉडल साबित होगा।मुख्यमंत्री के लोकार्पण कार्यक्रम में बैरसिया विधायक विष्णु खत्री भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी जनप्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रहेगी। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन ने सुरक्षा,यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है।विधायक विष्णु खत्री ने क्षेत्र के नागरिकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर इस ऐतिहासिक अवसर पर साक्षी बनने की अपील की है। मुख्यमंत्री के आगमन और स्कूल भवन के लोकार्पण को लेकर पूरे बैरसिया क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे बैरसिया संदीपनी स्कूल भवन का लोकार्पण कल
Article Top Ad
newsdiary24 को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →On Google