जिला शिक्षा अधिकारी ने कांदीखेड़ी के शिक्षक को थमाया नोटिस सात दिन में मांगा संतुष्टि पूर्वक जवाब
जीतेन्द्र सेन
बैरसिया। बैरसिया विकास खंड के नजीराबाद संकुल केंद्र के अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक शाला कांदीखेड़ी में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक बलराम समेले को शासकीय कार्य के प्रति गम्भीर लापरवाही बरतने पर जिला शिक्षा अधिकारी एन.के अहिरवार ने सोमवार को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिवस में संतुष्टि पूर्वक स्पष्टीकरण मांगा है।

आपको बता दें की जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट,जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर और स्थानीय जन प्रतिनिधियों द्वारा कुछ दिन पूर्व ही शासकीय प्राथमिक शाला कांदीखेड़ी का आकस्मिक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान शाला बंद पाई गई थी साथ ही शाला के अंदर कंडे व लकड़ियां ओर साफ सफाई नहीं पाई गई थी।

