Hindi News / अपराध / प्रशासन

भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।

Article Top Ad

सेमरी-छापरी में काटी जा रही थी कॉलोनी जेसीबी की मदद  से उखाड़ी सड़क गेट तोड़ा

जीतेन्द्र सेन

भोपाल:-राजधानी भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर रविवार को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। जिसमे  सेमरी बाज्यफत और छापरी में 2 अवैध कॉलोनियों के निर्माण को तोड़ा गया। जेसीबी से सड़क उखाड़ी  और गेट भी तोड़ दिया गया।
हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया की मौजूदगी में यह कार्रवाई हुई। जानकारी के मुताबिक ग्राम सेमरी बाज्यफत में अवैध कॉलोनी ‘वाटिका’ के मुख्य द्वार को तोड़ा गया और पक्की सड़क को उखाड़ दिया। ग्राम छापरी में सिद्धी विनायक कॉलोनी में भी कार्रवाई की गई। यहां भी गेट और सड़क को तोड़ा गया।
और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी एसडीएम विनोद सोनकिया ने बताया यह कॉलोनियां संदीप शर्मा एवं अन्य काट रहे थे। उन्हें नोटिस जारी कर रहे हैं। आगे भी अवैध कॉलोनियों को लेकर कार्रवाई की जाएगी।

newsdiary24 को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →On Google