Hindi News / अपराध

कार की किस्त नहीं भरी तो महिला से की छेड़छाड़,पांच लोगों पर केस दर्ज

Article Top Ad

कार कि किस्त नहीं भरने पर चाचा नेहरू अस्पताल के बाहर की बदतमीजी इंदौर के संयोगितागंज थाने में केस दर्ज।

धर्मेंद्र सिंह ठाकुर

इंदौर। शहर में आए दिन लोन की किस्त नहीं भरने पर कई लोगों के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायत आती रहती हैं। लेकिन इसके बावजूद भी इन पर कोई बड़ी कार्रवाई नहीं होती है। ये लोग किस्त नहीं चुकाने पर परिवार की महिलाओं के साथ भी छेड़छाड़ जैसी घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। इतना ही नहीं यह बीच सड़क पर लोगों के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं। संयोगितागंज थाना क्षेत्र में चाचा नेहरू अस्पताल के बाहर किस्त नहीं भरने पर एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, नगीन नगर निवासी फरियादी ने बताया कि कार की किस्त नहीं भरने की बात पर आरोपित अपशब्द कहने लगे, विरोध किया तो मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी।
सीएम हेल्पलाइन के बाद हुई कार्रवाई
बीचबचाव करने के लिए पत्नी आई तो उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। मामले में पुलिस ने आरोपित अंकित, अनिल मुकाती, लक्की, गोलू सोनी, अनमोल भाटिया के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद यह केस दर्ज हुआ।

newsdiary24 को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →On Google