Hindi News / Uncategorized

छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए पीपीपी मॉडल से स्कूल , आंगनवाड़ी का विकास करना ही प्राथमिकता : एस आर एफ फाउंडेशन

Article Top Ad

भोपाल : आज डाइट प्राचार्य सुभाष चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता एवं एसआरएफ फाउंडेशन के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी अकरम सिद्दीकी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी चैन सिंह किरार की उपस्थिति में एसआरएफ फाउंडेशन भोपाल के द्वारा संचालित रूरल एजुकेशन प्रोग्राम के तहत चयनित दस शासकीय विद्यालयों के संस्था प्रधान, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष,पंचायत सरपंच, सचिव एवं महिला बाल विकास विभाग प्रतिनिधियों के साथ जिला स्तरीय कुशल नेतृत्व एवं विद्यालय विकास योजना आधारित बैठक का आयोजन डाइट के सेमिनार हॉल में किया गया।

बैठक के दौरान अकरम सिद्दीकी एवं चैनसिंह किरार द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए एस आर एफ लिमिटेड एवं प्रोडक्ट्स, आदर्श मूल्य एवं एसआरएफ फाउंडेशन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे नवाचार एवं कार्यों से अवगत कराया गया। चर्चा के दौरान पीपीपी मॉडल के अंतर्गत चयनित दस विद्यालयों में एसआरएफ फाउंडेशन द्वारा दिए गए सहयोग ₹13,87,000 (तेरह लाख सत्तासी हजार रुपये) की लागत से उपलब्ध कराए गए संसाधनों, जैसे टीन शेड, इनवर्टर, वाटर कूलर, कक्ष मरम्मत एवं अन्य महत्वपूर्ण सुविधाएं पर बात करते हुए अन्य जरूरी शैक्षणिक व्यवस्थाओं की जानकारी साझा की गई।बैठक में चर्चा करते हुए अकरम सिद्दीकी ने शैक्षणिक सत्र हेतु विद्यालय विकास योजना के लिए निर्धारित प्रमुख कार्यक्षेत्र (KRA) एवं प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों (KPI) पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्र नामांकन एवं उपस्थिति, मॉडल स्कूल, शासकीय योजनाएं, आदर्श उदारहण एवं नवाचार, शाला प्रबंधन समिति की भूमिका, अधिगम स्तर में सुधार, सामुदायिक सहभागिता एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई एवं सत्र 2025-26 की प्रमुख उपलब्धियों को साझा करते हुए गांव में आंगनवाड़ी एवं स्कूल के माध्यम से शिक्षा विकास के लिए सहयोगात्मक प्रयास जैसे कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया गया।चर्चा के दौरान डाइट प्राचार्य सुभाष चंद्र गुप्ता ने सभी संस्था प्रधान, सरपंच एवं सचिव को संबोधित करते हुए छात्र हित एवं संस्थागत विकास के लिए पूर्ण ईमानदारी, पारदर्शिता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार एवं विकास कार्यों को जिला एवं राज्य स्तर तक पहुँचाने में शिक्षा विभाग एवं डाइट प्रशासन द्वारा हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा ।इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मेंद्र उपाध्याय के द्वारा एसआरएफ फाउंडेशन द्वारा विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे नवाचार एवं प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान की एवं छात्रों के सर्वांगीण विकास में निरंतर विभागीय सहयोग करने की बात कही। इसके साथ ही अच्छा कार्य करते हुए समाज के बीच लेकर जाने और जनप्रतिनिधियों का भरपूर सहयोग लेने के लिए प्रेरित किया गया ।

कार्यक्रम के दौरान डाइट प्राचार्य श्री सुभाष गुप्ता एवं अकरम सिद्दीकी द्वारा उपस्थित अतिथियों एवं सभी संस्था प्रधान को उत्कृष्ट प्रदर्शन कर श्रेष्ठ कार्य करने की बधाई देते हुए पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं भविष्य में एक दूसरे के सहयोग से अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। मीटिंग के दौरान सुभाष चंद्र गुप्ता (डाइट प्राचार्य), नरेंद्र कौर (शैक्षणिक प्रभारी), कुदसिया (पार्टनरशिप), धर्मेंद्र अग्रवाल (परियोजना अधिकारी ), कोमल उपाध्याय (परियोजना अधिकारी), अकरम सिद्दीकी (वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी), चैन सिंह किरार (जिला कार्यक्रम अधिकारी), विष्णु वर्मा (असिस्टेंट प्रोग्राम ऑफिसर), पर्यवेक्षक, पंचायत सरपंच, सचिव, सीएसी, एसएमसी अध्यक्ष एवं चयनित दस विद्यालयों के संस्था प्रधान एवं एस आर एफ फाउंडेशन टीम सहित कुल 49 प्रतिभागी उपस्थित रहे।

newsdiary24 को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →On Google