Hindi News / खेलकूद / राजनीति

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने शिवाजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ !

Article Top Ad

खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्णशुक्ल

अमित सेन
8085661177

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि खेल मानव के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। यह कौशल में विकास के साथ सामूहिक प्रयास, साहस, सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और टीमवर्क को बढ़ावा प्रदान करते हैं।

खिलाड़ियों से परिचय लेते deputy cm राजेंद्र शुक्ल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत और मध्यप्रदेश खेल के क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। हाल ही में मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश के खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की है। नई शिक्षा नीति में भी खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका निर्धारित की गयी है।

विज्ञापन
बच्चों कैसे उज्जवल भविष्य के लिए गोल्डन किड्स एकेडमी स्कूल में ADMISSION OPEN


डिप्टी cm शुक्ल ने मध्यप्रदेश की क्रिकेट क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं सौम्या पांडेय, रजत पाटीदार का उल्लेख कर उपस्थित क्रिकेट खिलाड़ियों को प्रेरित किया। Deputy cm ने आज अंकुर खेल मैदान भोपाल में शिवाजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का क्रिकेट शॉट लगाकर शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और शुभकामना दी। 5 फ़रवरी से 13 फ़रवरी तक चलने वाले इस क्रिकेट टूर्नामेंट में 32 टीम सहभागिता कर रही हैं।

क्रिकेट खिलाड़ियों को उप मुख्यमंत्री खेल प्रतिभा के लिए सम्बोधित करते हुए!
newsdiary24 को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →On Google