अवध देवड़ा नजीराबाद

सिंदोडा़ के राजघाट मैदान पर 15 दिनों तक चलने वाले 16वें क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को फाईनल मुकाबला बाबा इलेवन विदिशा एंव पिंटू इलेवन बैरसिया के बीच खेला गया बाबा 11 ने पहले बैटिंग करते हुए 10 ओवर में 80 रन बनाएं जिसमें पिंटू इलेवन बैरसिया टीम ने स्कोर का पीछा करते हुए 7 ओवर में सात विकेट गबाकर 81 रन बनाकर तीन विकेट से विजई हुए

टूर्नामेंट समापन में आए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जोधाराम गुर्जर,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधी दीपक गुर्जर,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जशवंत सिंह,जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर,मंडल अध्यक्ष विजय सक्सेना,जनपद सदस्य जालम सिंह गौर,कैलाश अहिरवार,नजीराबाद थाना प्रभारी सुनील चतुर्वेदी,आलोक सिंह सोलंकी,सरपंच रामरतन गुर्जर,सुनील सक्सेना,अजय सक्सेना,भगवत गुर्जर, हेमेंन्द्र सिंह सोलंकी,राजेश शर्मा,नजीराबाद सरपंच नर्वदा प्रसाद अहिरवार,कढैया सरपंच नारायण गिरी,सूरजपुरा सरपंच बहादुर लोधी,हेमेन्द्र गोर,वरिष्ठ पत्रकार गजेन्द्र सिंह सोलंकी,अमर सिंह मेहर उपसरपंच,मेहरवान सिंह गुर्जर,रवि साहू, राजू शर्मा राकेश पालीवाल सहित अन्य वरिष्ठ जन मौजूद रहे..
समापन के शुरुआत मे तीसरे इनाम के लिए सिंदोडा़ इलेवन और खेजडा़ महाराजा के बीच मुकाबला हुआ जिसमे सिंदोडा़ इलेवन विजय हुआ,,
इसके उपरांत बाबा इलेवन विदिशा और पिंटू इलेवन बैरसिया के बीच महामुकाबला खेला गया जिसमें बैरसिया की पिंटू इलेवन विजय हुई ,
टूर्नामेंट मे उपस्थित सभी मेहमान अतिथियों द्वारा प्रथम पुरस्कार 51 हजार रु तथा ट्राफी विजेता टीम पिंटू इलेवन बैरसिया को प्रदान की गई, वहीं उपविजेता टीम बाबा इलेवन विदिशा को द्वितिय पुरुस्कार 25 हजार रूपए एंव ट्राफी प्रदान की गई, तथा तृतीय पुरस्कार विजेता टीम सिंधौडा़ इलेवन को 11 हजार रुपये एंव ट्रॉफी प्रदान की गई,, मैंच का मैन आफ द सीरीज विदिशा टीम के आलराउंड खिलाडी डिग्गी को 51 सौ रु एंव ट्रॉफी प्रदान की गई,वही मैंच का मैन आफ द मैंच बैरसिया टीम के बबूआ रहे,