जीतेन्द्र सेन
बैरसिया। जनपद पंचायत बैरसिया अंतर्गत ग्राम पंचायत हर्राखेडा में मंगलवार को जल गंगा सवंर्धन अभियान 2026 का समारोहपूर्वक समापन किया गया। जिसमें नदी घाट निर्माण स्थल पर पूजा अर्चना कर आजीविका स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई एवं जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल संरक्षण के कार्यो का संगोष्ठी के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। समापन के दौरान पौधरोपण का कार्य भी जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा किया गया।

जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन के दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुबेर सिंह गुर्जर जिला पंचायत सदस्य समेत एसडीएम बैरसिया आशुतोष शर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बैरसिया देवेश सराठे मनरेगा एपीओ हेमन्त कुमार माधुरे सहायक यंत्री एम.एल.अहिरवार, एनआरएलएम ब्लाक समन्वयक एनआरएलएम ब्लाक सदस्य एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

