Hindi News / अपराध / राजनीति

सीएम डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक,

Article Top Ad

नशेड़ी युवक पुलिस की वर्दी पहनकर सभास्थल में घुस गया।

शहडोल में वह करीब दो घंटे तक पुलिसवालों के बीच ही रहा। मीडिया को उसकी हरकतें संदिग्ध लगी तो पूछताछ की गई। इसके बाद वह भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। शहडोल के पॉलीटेक्निक मैदान में सीएम डॉ. मोहन यादव की सभा है। यहां दोपहर करीब 12 बजे एक शख्स मध्यप्रदेश पुलिस की वर्दी पहनकर पहुंच गया। उसने शराब पी रखी थी। वह पुलिसकर्मियों के बीच पहुंचकर लोगों पर रौब दिखाने लगा। फिर सभा में सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाली युवतियों के बीच जाकर खड़ा हो गया। उनसे बात करने की कोशिश करने लगा।

newsdiary24 को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →On Google