Hindi News / अपराध

पुलिस पकड़ रहीं शराब सो रहा आबकारी अमला

Article Top Ad

ड्राय डे के दिन इंदौर में 4 लाख रुपये कीमत की 115 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब की जब्त

अमित सेन
8085661177


इंदौर। अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दौरान इंदौर शहर पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने एवं अवैध रुप से नशीले पदार्थ व अवैध शराब आदि पर निगरानी रखने के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए थे। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में डीसीपी जोन-4 राजेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में एडिश्नल डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा जोन-4 व एसीपी जूनी इंदौर देवेन्द्र सिंह धुर्वे के दिशा निर्देशन कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी जूनी इंदौर और उनकी टीम को ड्राय डे के दिन भारी मात्रा में अवैध शराब को पकड़ने की एक बड़ी सफलता मिली है।क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु थाना प्रभारी जूनी इंदौर के नेतृत्व में टीम बनाकर कार्यवाही कर रही थी। इसी दौरान सोमवार को शाम करीब 6 बजे जूनी इंदौर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की वीर सावरकर नगर निवासी कुख्यात अवैध शराब का कारोबार करने वाला हेमंत उर्फ गोटिया शर्मा सफेद रंग की इंडिगो कार से अवैध शराब का विक्रय करने की फिराक में हैं। मुखबीर की सूचना पर टीम बताए घटनास्थल पर पहुंचे तो आरोपी हेमंत पुलिस को देखकर गलियों के रास्ते से भाग निकला।
आरोपित की सफेद इंडिगो कार को चेक किया जिसमें जानी वाकर, ब्लेक लेबल, टीचर्स, जेक्शन जैसे महेंगे ब्रांड की अंग्रेजी शराब कुल 153 बाटल (114.75 लीटर) एवं इंडिगो कार जप्त करने में जूनी इंदौर पुलिस द्वारा सफलता हासिल की गई।
ज्ञातव्य रहे की आज अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में मप्र शासन द्वारा मदिरा व मांस विक्रय को प्रतिबंधित किया गया था। फिर भी आरोपित इसका उल्लंघन कर अवैध शराब बेचने के लिए परिवहन कर रहा था। कुल जप्त मश्रुका की किमत करीब 4 लाख 30 हजार रुपये हैं आरोपी के विरुद्ध थाना जूनी इंदौर पर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया हैं, जिसमें विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

newsdiary24 को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →On Google