अमित सेन
8085661177
भोपाल। राजधानी पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान गौवंश से भरा ट्रक पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। अयोध्या नगर थाना प्रभारी महेश लिल्हारे के नेतृत्व में पकड़े गए ट्रक से 48 गौवंश बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार वाहन चैकिंग के दौरान रात्रि करीब 03.20 बजे गौ वंश की तस्करी करने वाले वाहन को रोकने की कोशिश की जाने पर चालक ने तेज रफ्तार से भानपुर तरफ भागने की कोशिश की। अयोध्या नगर थाना पुलिस के गश्ती दल द्वारा वाहन का पीछा करने पर ट्रक चालक और उसका सहयोगी कूद कर भाग गए। अंधेरे का लाभ लेकर फरार हुए चालक और उसके सहयोगी की पुलिस तलाश कर रही है, वहिं ट्रक को जब्त कर 48 गौवंश को तस्करी से मुक्त कराकर गौ शाला मे शिफ्ट कराया गया है।

