Hindi News / खेती-किसानी / शहर

ग्राम पंचायत गढा ब्राह्मण में आधा दर्जन से अधिक हैंडपंप पड़े  खराब।

Article Top Ad

पेयजल संकट गहराया कैसे बुजेगी प्यास।

जीतेन्द्र सेन
बैरसिया:- ग्राम पंचायत गढा ब्राह्मण में आधा दर्जन से अधिक हैंडपंप खराब होने से गाँव में पेयजल का संकट गहराने लगा है खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक करवाने के लिए विभागीय अधिकारियों की ओर से मात्र कागजी घोड़े दौड़ाए जा रहे हैं!

लोग हैंडपम्पों के ठीक न होने से पेयजल संकट से परेशान हैं स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गाँव के आधा दर्जन से अधिक हैंडपंप पिछले 1 से 2 महीनों से खराब पड़े हुए है हैंडपम्पों को खराब होने से लोगों को असुविधा हो रही है  जिसके चलते ग्रामीण दूर-दूर से नल कुप से पीने का पानी लाने को मजबूर है  ग्रामीणों द्वारा विभाग को सूचना देने के बाद भी विभाग की और  से खराब पड़े हैंडपंप को ठीक करने का कोई ठोस कदम नही उठाया है जिससे गाँव में पेयजल का संकट गहराया हुआ है।

बंद पड़े हेडपम्प
newsdiary24 को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →On Google