Hindi News / अपराध / देश

पत्रकार सुरक्षा, अधिकार और भूमिका पर उठे सवाल पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो : सैयद रिज़वान अली

Article Top Ad

भोपाल। अलीराजपुर जिले के जोबट में जिला प्रेस क्लब अलीराजपुर द्वारा आयोजित पत्रकार महासम्मेलन, मीडिया कार्यशाला एवं सम्मान समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर पत्रकारों की सुरक्षा, अधिकारों और मीडिया की भूमिका को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दे भी उठाए गए। पत्रकार महासम्मेलन, मीडिया कार्यशाला एवं सम्मान समारोह पूरे उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद पत्रकारों का सम्मान किया गया तथा मीडिया कार्यशाला के माध्यम से निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहित पत्रकारिता को और अधिक सशक्त बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान, विधायक सेना महेश पटेल, कलेक्टर नीतू माथुर, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों तथा जिलेभर से आए पत्रकारों ने सहभागिता कर आयोजन की सराहना की। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार सैयद रिजवान अली ने मंच से पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग उठाई। उन्होंने कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं विधायक सेना महेश पटेल से आग्रह किया कि पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को मध्यप्रदेश सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए, ताकि पत्रकार निर्भय होकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की जिम्मेदारी निभा सकें।वहीं इस अवसर पर पत्रकार मयंक साधु ने कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं अलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर से सौजन्य भेंट कर पत्रकारों की प्रमुख समस्याओं और मांगों से अवगत कराया। सिंघाना के वरिष्ठ पत्रकार फिरोज खान, सिंघाना के वरिष्ठ पत्रकार और सिंघाना के शहर सदर कलीम खान, फिरोज खान पत्रकार, मनावर के वरिष्ठ पत्रकार अता मोहम्मद द्वारा अलीराजपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश तंवर का इस आयोजन के लिए आभार प्रकट किया।

newsdiary24 को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →On Google