जीतेन्द्र सेन
भोपाल। मध्य प्रदेश के चर्चित और युवाओं के बीच लोकप्रिय डीएसपी संतोष कुमार पटेल का बालाघाट से भोपाल ट्रांसफर हो गया है। आपको बता दें कि उन्हें भोपाल नगरीय पुलिस में पदस्थ करते हुए कोतवाली का सीएसपी बनाया गया है।करीब डेढ़ साल से बालाघाट में पदस्थ संतोष पटेल की पत्नी रोशनी पटेल ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार से भावुक अपील की थी। उन्होंने परिवार के साथ समय बिताने और बच्चों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए जल्द स्थानांतरण की मांग की थी। रोशनी पटेल की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थी और लोगों ने भी उनकी मांग का समर्थन किया था।शनिवार देर रात जारी हुई 65 डीएसपी अधिकारियों की तबादला सूची में संतोष पटेल का नाम भी शामिल रहा। अब उनके भोपाल आने से उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी!
