न्यूज़ डायरी 24.com
भोपाल। नीमच जिले के जावद क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर नाराज ग्रामीणों ने भाजपा विधायक ओमप्रकाश सकलेचा का जमकर विरोध किया।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एक कार्यक्रम में पहुंचे विधायक से ग्रामीणों ने क्षेत्र की बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर सवाल पूछे। ग्रामीणों का कहना था कि सड़कें खराब होने से स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचना भी मुश्किल है और लंबे समय से समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है।
