पुरखो की हुई विदाई, बड़ी तादाद में नगर एवं ग्रामीण लोग पहुंचे नदियों पर
जीतेन्द्र सेन
बैरसिया।। नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को पितृपक्ष अमावस के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु लोग नदियों पर एकत्र हुए और पितरों का तर्पण श्राद्ध और पूजन करने के बाद श्रद्धालुयों ने अपने पितरों को विदाई दी आपको बता दें कि नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालु लोग कई
नदियों पर पहुँचे ओर स्नान कर अपने पितरों को नम आंखों से विदा किया और परंपरागत ढंग से पूजा अर्चना के साथ विदाई दी वही इसके साथ ही बैरसिया समेत ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालुओं से मिली जानकारी अनुसार क्षेत्र के गांव-गांव में नदी तो है लेकिन नदियों में साफ सफाई है नाही सौंदर्यकरण और ना ही सुविधाजनक घाट है। जिससे विभिन्न धार्मिक कार्यों में बड़ी असुविधा उत्पन्न होती हैं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से लेकर शासन प्रशासन को इस और विशेष ध्यान देकर ग्रामीण क्षेत्र की नदियों की साफ सफाई ओर सौंदर्य करण कर नदियों के घाटों की व्यवस्था करना चाहिए।