Hindi News / अपराध / प्रशासन

कुल्हौर ग्राम पंचायत में हुई अनिमित्ताओं कि एसडीएम से शिकायत।

Article Top Ad

जीतेंद्र सेन

बैरसिया विकास खंड की ग्राम पंचायत कुल्हौर में हुए निर्माणकार्यो में की गई अनिमित्ताओं कि लिखित शिकायत गांव के जागरूक नागरिक जमना प्रसाद शाक्या ने 12 जनवरी को एसडीएम बैरसिया एव जनपद सीईओ को लिखित में दे निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायतकर्ता जमना प्रसाद शाक्या ने उक्त शिकायत पत्र में लिखा है कि पंचायत भवन में हमेशा ताले लगे रहते है। पंचायत सचिव के नही मिलने से हितग्राही परेशान है। इधर गांव में जगह जगह गंदगी के अंम्वार लगे है।ओर स्वच्छता के नाम पर फर्जी विल वाउचर लगा अनिमित्ताए की जा रही है। जहा साहू मोहल्ला डीपी के पास एव ठाकुर एव कोली मोहल्ला श्मशान सेट के आसपास सहित गांव की नालियां भरी मौके पर देखी जा सकती है। इधर निर्माणकार्यो के यह हाल है कि सुंदूर सड़क निर्माण बड़ बृक्ष के पास से दामखेड़ा मेढे की ओर 2016 -17 में पूर्व सरपंच द्वारा निर्माण किया जा चुका पर फर्जी तरीको से उसी सड़क पर पुनः लीपापोती कर पैसा आहरण किया गया है। इसी प्रकार पानी की टंकी के पास से मरघट की ओर जो आरसीसी सड़क पूर्व सरपंच द्वारा बना दी गई थी उसी सड़क पर विभाग की पन्द्रहबें वित्त की लगभग 7 लाख की राशि मे घपला किया गया है। शिकायत कर्ता ने उक्त मामलों की जिला स्तरीय अधिकारियों का दल गठित कर जांच एव जांच पूर्व सचिव को हटाने की मांग की है।

newsdiary24 को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →On Google