जीतेन्द्र सेन
बैरसिया।। बैरसिया थाना परिसर में शुक्रवार को थाना प्रभारी वीरेन्द्र सेन के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को याद कर राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा मुख्य उद्देश्य था। गौरतलब हैं कि थाना बैरसिया के
थाना प्रभारी वीरेन्द्र सेन ने बताया कि आज हम सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मना रहे हैं उनकी दूरदर्शिता और कर्तव्य ने भारत को एक मजबूत और एकजुट राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।इस रैली कार्यक्रम में सांदीपनि विद्यालय बैरसिया के खेल शिक्षक मदन गोपाल नामदेव और स्कूल विद्यार्थी भी सम्मिलित हुए रैली के दौरान लोगों ने एकता और अखंडता की भावना को बढ़ावा देने के लिए शपथ ली। रन फॉर यूनिटी रैली का आयोजन करके थाना बैरसिया ने राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने और सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को याद करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास किया।इस मौके पर बैरसिया थाना प्रभारी वीरेन्द्र सेन पुलिस जवान समेत वरिष्ठ जन एवं स्कूल विद्यार्थी मौजूद रहे।
थाना बैरसिया पुलिस द्वारा रन फॉर यूनिटी के माध्यम से मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस
