आरोपी के विरूद्ध धारा 25-27 आर्म्स एक्ट (Arms Act) में मुकदमा दर्ज
भारत भूषण
7400794801
भोपाल। वैसे तो रोजमर्रा की जिंदगी में आप और हम मोबाइल का खूब इस्तेमाल करते हैं। कॉल उठाते या मिलाते समय हेलो (hello) कहना हमारी आदत बन चुका है। ऐसा ही एक हेलो (hello) भोपाल क्राइम ब्रांच (bhopal crime branch) को भी किया गया। जिस हेलो (hello) ने भोपाल शहर (bhopal city) में एक बड़ी घटना घटित होने से बचा ली। यही नहीं उस हेलो (hello) की बदौलत ही भोपाल क्राइम ब्रांच (bhopal crime branch) को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल पूरा मामला कुछ यूं है की भोपाल क्राइम ब्रांच (bhopal crime branch) को एक फोन कॉल के माध्यम से यह सूचना मिली की एक संदिग्ध व्यक्ति ज़िंदा कारतूस और पिस्टल (pistol) के साथ किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। लगे हाथ भोपाल क्राइम ब्रांच (bhopal crime branch) के आला अधिकारियों को सूचना दी गई जिसके बाद अधिकारियों के दिशा निर्देश में क्राइम ब्रांच (crime branch) का मैदानी अमला उस इलाके तक पहुंच गया जहां उस संदिग्ध युवक के मौजूद होने की पुख्ता सूचना एक फोन कॉल के माध्यम से क्राइम ब्रांच (crime branch) को मिली थी। फोन पर मिली सूचना में जो हुलिया मुखबिर द्वारा संदिग्ध युवक का बताया गया था, उसी हुलिए का युवक नीलबड़ के पास क्राइम ब्रांच (crime branch) के जवानों को खड़ा हुआ मिला। क्राइम ब्रांच (crime branch) के जवानों ने बिना एक पल गंवाए संदिग्ध युवक को धर दबोचा । आरोपी युवक की तलाशी के दौरान एक देशी पिस्तौल (pistol) मय जिंदा कारतूस के बरामद हुई। बहरहाल ज़िंदा कारतूस और पिस्तौल (pistol) के साथ गिरफ्तार बिहार के पटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के 19 साल के आरोपी करण कुमार के खिलाफ भोपाल क्राइम ब्रांच (bhopal crime branch) धारा 25-27 आर्म्स एक्ट (Arms act) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी भोपाल के नीलबड़ क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था। हालांकि भोपाल क्राइम ब्रांच (bhopal crime branch) ने तत्पर कार्यवाही करते हुए शहर में एक बड़ी घटना घटने से रोक ली, लेकिन क्राइम ब्रांच (crime branch) की सफलता का एक कारण वह हेलो (hello) भी है जिसने भोपाल पुलिस (bhopal police) तक सही वक्त पर जानकारी पहुंचाई। न्यूज़ डायरी 24 (news diary 24) इस खबर के माध्यम से आप सभी से अनुरोध करता है कि, अपने आसपास घटना वाले अपराधों की जानकारी एक हेलो (hello) के माध्यम से जिम्मेदारों तक पहुंचाते रहिए और सुरक्षित रहिये।