पुलिस के अनुसार म.प्र.के इतिहास में चरस की अब तक की सबसे बडी जब्ती

भोपाल। पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, भोपाल क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच ने नेपाल से चरस की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। भोपाल क्राइम ब्रांच ने चरस तस्करी में शामिल दो पुरूषो को गिरफ्तार किया है, आरोपी सस्ते दामो पर बिहार के रास्ते नेपाल से चरस लाकर यहां खपाने की जुगत में थे। पुलिस के अनुसार गिरोह द्वारा कई किलो चरस भोपाल में पहले भी सप्लाई की जा चुकी है, गौरतलब है कि इसके पहले भी क्राइम ब्रांच द्वारा नेपाल से लाई गई लगभग 7 करोड़ 60 लाख रुपए कीमत की 23 किलो चरस पकड़ी गई है।
पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र के अनुसार भरोसेमंद मुखबिर की सूचना पर बिहार निवासी दो व्यक्तियों को खोजकर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ पाया गया। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
क्या था आरोपियों की तस्करी का तरीका
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनो आऱोपी मूलतः बिहार के निवासी है जो पहले से ही एक दूसरे को जानते थे। नेपाल बार्डर से आने वाली चरस को गिरोह के माध्यम से भोपाल तक पहुँचाते थे, नेपाल से सस्ते दामो में बिहार के तस्करो से खरीदकर भोपाल में लाखो रूपयो का मुनाफा कमाते थे। चरस तस्करी का यह काम काफी समय से चल रहा था नेपाली तस्कर से चरस लाकर भोपाल के क्षेत्रो में बड़ा मुनाफे पर देते थे सप्लाई ।