Hindi News / अपराध / देश

लोकप्रिय थाना प्रभारी वीरेन्द्र सेन का हुआ स्थानांतरण , क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से दी भावुक विदाई

Article Top Ad

पत्रकारों,व्यापारियों, समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने नई पदस्थापना के लिए दी शुभकामनाएं

जीतेन्द्र सेन

बैरसिया। पुलिस अधीक्षक भोपाल देहात द्वारा 27 जुलाई 2026 को जारी प्रशासनिक तबादला आदेश के तहत बैरसिया थाना प्रभारी (टीआई) वीरेन्द्र कुमार सेन का स्थानांतरण कर उन्हें रक्षित केंद्र में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। करीब 14 माह के कार्यकाल में टीआई वीरेन्द्र सेन ने अपनी ईमानदार कार्यशैली निष्पक्ष पुलिसिंग और जनसहयोग की भावना से बैरसिया ही नहीं बल्कि पूरे ग्रामीण अंचल में एक अलग ही पहचान बनाई। उनके नेतृत्व में कानून-व्यवस्था मजबूत रही अपराधियों में पुलिस का खौफ बना रहा और चोरी सहित अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया गया। फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और उनका त्वरित समाधान करना उनकी कार्यशैली की सबसे बड़ी विशेषता रही। स्थानांतरण की खबर जैसे ही क्षेत्र में फैली पत्रकारों व्यापारियों समाजसेवियों जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों में मायूसी छा गई। अनेकों लोगों ने कहा कि बैरसिया ने एक ऐसे थाना प्रभारी को विदा किया है जिन्होंने पुलिस और जनता के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी स्थापित की। अपने पूरे कार्यकाल के दौरान टीआई वीरेन्द्र सेन ने पुलिस की सकारात्मक छवि को मजबूत करने के लिए कई नवाचार किए तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। उनकी सादगी सहज व्यवहार अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा ने उन्हें हर वर्ग के लोगों का प्रिय बना दिया। क्षेत्रवासियों सामाजिक लोगों जन प्रतिनिधियों पुलिस स्टाफ एवं पत्रकारों ने उन्हें साफा के साथ पुष्पमालाएं पहनाकर गमछा उड़ाकर श्रीफल देकर भावभीनी विदाई देते हुए नई पदस्थापना के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों का कहना है कि बैरसिया में उनकी सेवाओं और कार्यशैली को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

newsdiary24 को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →On Google