कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बैरसिया तहसील में विभिन्न स्थलों का भ्रमण किया।जीतेन्द्र सेन भोपाल।। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने शुक्रवार को बैरसिया तहसील क्षेत्र में विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर सिंह ने तहसील बैरसिया के ग्राम बर्री छीरखेड़ा स्थित मुनि आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज गौशाला पहुंचे और उसका निरीक्षण किया। कलेक्टर सिंह ने गौशाला की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से एवं व्यवस्थित रूप से चलता हुआ पाया। इसके अतिरिक्त कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ग्राम पंचायत जैतपुरा के ग्राम मुड़िया खेड़ा गांव पहुंचे, जहां पर उन्होंने जल गंगा संवर्धन योजना अंतर्गत बन रहे खेत तालाब का निरीक्षण किया। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह द्वारा निर्माण कार्यों की सराहना की गई ।कलेक्टर सिंह के साथ बैरसिया एसडीएम आशुतोष शर्मा,सहायक यंत्री जनपद पंचायत बैरसिया एवं संबंधित सरपंच,सचिव ,ग्राम रोजगार सहायक एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।


