Hindi News / अपराध

पुरानी रंजिश के चलते की थी हत्या, चंद घण्टों मे धरे गए हत्यारे

Article Top Ad

वारदात में शामिल चारों आरोपित पुलिस की गिरफ्त में

अमित सेन
8085661177

भोपाल। बीते बुधवार की रात अयोध्या नगर थाना क्षेत्र के रहवासियों में उस समय दहशत फैल गई जब पुरानी दुश्मनी के चलते चार आरोपियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस के अनुसार बुधवार रात करीब 09.30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर गोलू चढार ,छोटू चढार, मोहन चढार और राज चढार ने पडोस में ही रहने वाले सरोज नाम की महिला तथा उसके भाई वीरेन्द्र व विक्की पर प्रांण घातक हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया था।

आरोपियों को कोर्ट ले जाती अयोध्या नगर थाना पुलिस!

घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गए और इलाज के दौरान घायल महिला की मृत्यू हो गयी। मृत महिला के दोनो भाईयो अस्पताल में इलाज जारी है।गंभीर घटना पर पुलिस आरोपी गोलू चढार ,छोटू चढार और मोहन चढार व राज चढार के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना और आरोपियों की तलाश में जुट गई। हालांकि इस मामले में।पुलिस शुरुआत से ही सही दिशा में प्रयास करते हुए तकनीकी सबूतों के सहारे 24 घंटों के अंदर ही हत्याकांड के आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस की तत्पर कार्यवाही से जहां रहवासियों में सुकून और सुरक्षा की भावना बढ़ी है वहीं अपराधी और शातिर दिमाग वालों को सबक भी मिला है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी

मोहन चडार आरोपी
आरोपी लीलाधर उर्फ गोलू
खुबसिंह उर्फ छोटू
आरोपी राज चढार
newsdiary24 को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →On Google