जीतेन्द्र सेन
भोपाल।। पुलिस अधीक्षक भोपाल देहात रामशरण प्रजापति के द्वारा अपहरण एवं महिला संबंधी अपराधो मे त्वरित कार्यवाही एवं निकाल करने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक भोपाल देहात के निर्देशन के तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल, देहात डॉ नीरज चौरसिया, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) संभाग बैरसिया मंजू चौहान के नेतृत्व मे सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था इसी तारतम्य में थाना बैरसिया द्वारा एक अपहृत बालिका को उज्जैन से सकुशल दस्तयाब करने मे सफलता पाई गई।जिसमें घटना का सक्षिंप्त विवरण
दिनांक 14.10.25 को फरियादी निवासी बैरसिया ने रिपोर्ट किया की उसकी नाबालिग लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहलाफुसलाकर भगा ले गया जिस पर से थाना बैरसिया मे अपहरण का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया
चुकिं मामला नाबालिग लडकी से संबंधित होने से थाना प्रभारी बैरसिया के नेतृत्व मे एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर पुलिस टीम द्वारा अपर्हता की पतारसी अलग-अलग स्थानो पर सतत रूप से एवं तकनीकि साक्ष्यो तथा मुखबिर तंत्र के आधार पर की गई जो तकनीकि आधार पर पता चला की अपहृता उज्जैन मे है पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास व मेहनत से उज्जैन मे दबिश देकर अपहृत लडकी को सकुशल दस्तयाब किया गया तथा परिजनो के सुपुर्द किया गया
इनकी रही सराहनीय भूमिका
कार्यवाही में निरी. वीरेन्द्र कुमार सेन ,उनि प्रियांशी कौरव,म.आर. शीला दांगी.प्रआर.मुश्ताक सायबर सेल देहात भोपाल एवं एनआरएस बबलू राजपूत एवं मोकम सिंह का विशेष योगदान रहा।
थाना बैरसिया पुलिस ने नाबालिग बालिका को उज्जैन से सकुशल दस्तयाब कर परिजनो के सुपुर्द किया
