सेंट्रल हज कमेटी ने कर लिया कुर्रा, शाम को थमा दी चयनित हाजियों की लिस्ट

खान अशु

भोपाल। कभी पर्चियों पर लिखे नामों से निकलने वाले कुर्रा से तय होने वाले हाजियों के नाम का सिस्टम पीछे छूट गया। कंप्यूटराइज कुर्राअंदाजी ने भी कई साल लोगों के उत्साह को बरकरार रखा। अब इससे भी आगे चलकर डिजिटल नाम चयन ने इस जोश और उत्साह को कुछ ठंडा कर दिया है। हज 2024 के लिए भी हाजियों के नामों का चयन सेंट्रल हज कमेटी ने गुपचुप करके चुने गए हाजियों के नाम प्रदेश हज कमेटी को थमा दिए हैं। हालांकि अल सुबह कर दिए गए डिजिटल कुर्रा के बाद भी देर शाम तक हज आवेदक अपना नाम तलाशने के लिए हज कमेटी की वेबसाइट से माथापच्ची करते रहे।
हज 2024 के लिए प्रदेश के आवेदकों के नामों का चयन सोमवार को कर दिया गया है। सेंट्रल हज कमेटी ने प्रदेश के कुल 9147 आवेदनों में से 6750 हाजियों का चुनाव कर दिया है। सेंट्रल हज कमेटी में किए गए इस डिजिटल कुर्रा में प्रदेश के करीब 2397 आवेदकों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।

विज्ञापन



बिना मेहरम जाएंगी 72 महिलाएं
पिछले कुछ सालों से शुरू की गई व्यवस्था के तहत इस बार भी प्रदेश से बिना मेहरम के महिलाएं हज सफर पर जाएंगी। इसके लिए करीब 72 महिला आवेदकों का चयन किया गया है।

हज हाउस में रहा सन्नाटा
आमतौर पर हज यात्रियों के नाम तय किए जाने को लेकर प्रदेश हज कमेटी और हज हाउस में बड़ा आयोजन किया जाता रहा है। कमेटी चेयरमैन से लेकर मेहमानों की मौजूदगी यहां होती आई है। बड़ी तादाद में हज आवेदक भी यहां पहुंचकर अकीदत के सफर के लिए अपने लिए हुए फैसले को अपनी आंखों से देखते रहे हैं। लेकिन सोमवार को हुए हज कुर्रा के दौरान न तो प्रदेश हज कमेटी अध्यक्ष रफत वारसी पहुंचे और न ही कोई आयोजन कर किसी मेहमान को इसमें शामिल किया गया।

देर शाम पहुंची लिस्ट
जानकारी के मुताबिक हज 2024 के लिए प्रदेश के हाजियों का डिजिटल कुर्रा सुबह ही कर दिया गया था। सेंट्रल हज कमेटी ने इसकी सूचना प्रदेश हज कमेटी को भेज दी थी। लेकिन इस चयन से निकले नामों की सूची कमेटी को देर शाम को मिल पाई। इस बीच अपने आवेदन पर आए फैसले को जानने के लिए आवेदक कमेटी दफ्तर में कॉल करते रहे। इधर सेंट्रल हज कमेटी की वेबसाइट पर भी इस सूची की आमद देर शाम के बाद ही हो पाई।

कुल आवेदन 9147
प्रदेश का कोटा 6750
वेटिंग लिस्ट 2397
बिना मेहरम जाएंगी 72

विज्ञापन

सर्वब्राह्मण समाजखुरई ” का मिलन समारोह संपन्न हुआ,
जिसमें बड़ी संख्या में विप्रजनों ने पधारकर हनुमान चालीसा के 11 पाठ किये, संकीर्तन किया, भगवान की पूजा-आरती की.

धर्मेंद्र सिंह ठाकुर

खुरई में सर्व ब्राह्मण समाज का मिलन समारोह सम्पन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।



कार्यक्रम की अध्यक्षता ललितपुर से पधारे आदरणीय आर एन शुक्ला ने की, मुख्य अतिथि सर्वब्राह्मण समाज के संरक्षक आदरणीय अन्नू भैया एवं जिलाध्यक्ष रामावतार पांडे रहे। अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने मार्गदर्शक मंडल व जिलाध्यक्ष की सहमति से अपनी पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी की घोषणा की, युवा अध्यक्ष मनोज चौबे ने संगठन द्वारा पिछले 1 वर्ष में किए गए कार्यों के बारे में बताया । सी ओ पटैरिया जी, प्रेमनारायण तिवारी व अन्य वरिष्ठजनों ने भी अपने सुझाव-विचार रखकर हमें मार्गदर्शन दिया। ततपश्चात सभी उपस्थित जनों ने सामूहिक स्नेहभोज किया।

दूल्हा दुल्हन राजी, क्या करे काजी… चर्चा में है 104 साल के बुजुर्ग का निकाह

अमित सेन
8085661177

भोपाल। आमतौर पर लड़का लड़की के निकाह में उठने वाली पारिवारिक और सामाजिक ऐतराज पर चर्चाएं होती हैं। आखिर में लड़का लड़की की जीत इस बिना पर हो जाती है कि दूल्हा दुल्हन राजी तो क्या करे काजी…! लेकिन राजधानी भोपाल में 104 साल के बुजुर्ग दूल्हा और 50 साल की उनकी दुल्हन की चर्चाएं हैं। अकेलेपन को दूर करने की मंशा के साथ बुजुर्ग ने ये कदम उठाया तो उनकी खिदमत के जज्बे के साथ उनकी दुल्हन बनीं महिला ने ये फैसला लिया है।
हालांकि मामला ताजा नहीं है। करीब एक डेढ़ साल पहले का ये वाक्या है। जब पुराने शहर के रहने वाले 103 साल की उम्र वाले हबीब मियां ने करीब 49 बरस की फिरोज जहां से निकाह पढ़ा था। कजियात पहुंचकर निकाह की कागजी खानापूर्ति पूरी करने के बाद वे अपनी बेगम के साथ खुश भी दिखाई दिए थे और जोश से लबरेज भी। शादी ब्याह को उम्र से न जोड़ते हुए हबीब मियां ने कहा कि ये दिल का मामला है, दिल में गुंजाइश होना चाहिए, बाकी सब आसान है।

हबीब मियां



अब चर्चा में क्यों
वर्ष 2022 या 23 में हुए इस अनोखे निकाह का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें मुफ्ती ए शहर मोहम्मद अबूल कलाम खान कासमी भी दूल्हा दुल्हन को मुबारकबाद देते दिखाई दे रहे हैं। इस विडियो में मुतवल्ली कमेटी के कर्मचारी और काजी कैंप हलके के निकाहख्वाह मौलाना याकूब साहब की मुबारकबादी आवाज सुनाई दे रही है। हाल ही में मसाजिद कमेटी ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए मुफ्ती मोहम्मद अबुल कलाम कासमी को पद से हटा दिया है। उन पर सियासी गतिविधियों में सक्रिय रहने और सरकार विरोधी बयानबाजियां करने के आरोप लगे हैं। संभवतः इस विडियो में मुफ्ती कलाम साहब की मौजूदगी को दर्शाने की गरज से ही इस पुराने वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल किया गया है।

एक्शन मोड में मसाजिद कमेटी
मर्जर एक्ट के तहत वजूद में आई तीन जिलों (भोपाल, रायसेन और सीहोर) की मसाजिद कमेटी से इन जिलों की मस्जिदों की देखरेख, ईमाम मुअज्जिन की तनख्वाह आदि के मामले देखे जाते हैं। इस इदारे से काजी, मुफ्ती और अन्य उलेमा जुड़े हैं। जो निकाह, तलाक आदि के कामकाज सम्हालते हैं। कमेटी ने हाल ही में कुछ ऐसे फैसले लिए हैं, जो अब तक के इतिहास के लिए दलील माने जा रहे हैं। गैर शरई और सियासी गतिविधियों में लिप्त कुछ लोगों को कमेटी ने बेदखली के आदेश थमा दिए हैं। इनमें मुफ्ती मोहम्मद अबुल कलाम खान कासमी, नायब मुफ्ती मोहम्मद रईस अहमद कासमी, निकाहख्वाह काजी अजमत शाह मक्की, दानिश परवेज नदवी, और एक कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं।

सचिव बोले संदेश जरूरी
मसाजिद कमेटी सचिव यासिर अराफात का कहना है कि शासकीय अनुदान से संचालित ये संस्था सरकारी सीमाओं से बंधी है। इसलिए नियमों के पालन जरूरी हैं। साथ ही इस इदारे के किरदार के लिहाज से यहां जुड़े लोगों को शरई पाबंदियों का लिहाज रखना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिकायतें आला अधिकारियों तक पहुंची हैं, जिनके आधार पर कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन

जय भोले सेवा समिति ने बाँटी खीर प्रशादी

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर पूरे शहर में गुंजा राम -राम

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव में पूरा देश और मध्यप्रदेश राममय हो रहा है और 22 जनवरी को दीवाली के रूप में मना रहें है वहीं जय भोले सेवा समिति ने रामोत्स्व के उपलक्ष में 7 नंबर गली स्थित श्री हनुमान दददा के मंदिर में 2 कुंडल केसर खीर का भोग लगाया और प्रसादी वितरित की!

खीर प्रसादी बना रहें समिति के सदस्य

समिति सदस्य नरेश सेन ने बताया की जय भोले समिति पहले भी इस तरह के आयोजनो में भाग लेती रहीं है चाहे वो पं. प्रदीप मिश्रा की कथा हो या धीरेन्द्र शास्त्री की कथा कोई भी धर्मिक आयोजन हो हमें भगवान और धर्म के काम में सहयोग करने का मौका मिलता है तो हम और हमारी समिति पूरी तरह से साथ है और आने वाले समय में भी हम नए नए कार्यों में और आयोजनों में भी हम सहयोग करेंगे !
जय भोले समिति के प्रसादी भोग कार्यक्रम में समिति के सदस्य मुकेश भाई, हेमंत पाल, गोलू सेन, संदीप साहू, बंटी सेन सहित समस्त सदस्य उपस्थित रहें !

मंदिर में भोग लगाने जाते हुए

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर शहर में उत्साह, राष्ट्रीय बजरंग दल ने आयोजित की रामधुन यात्रा

22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा को दीपावली की तरह मनाने की अपील

अमित सेन
8085661177



भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल भोपाल महानगर ने भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में रामधुन यात्रा का आयोजन किया। राष्ट्रीय बजरंग दल के महानगर अध्यक्ष राजा सेन के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता रामधुन में शामिल हुए। रामधुन यात्रा अनंत नगर से शुरू होकर शिवनगर में सम्पन्न हुई, इस मौके पर राजा सेन ने कहा कि लगभग 450 साल के बाद रामलला की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न होने जा रही है। उन्होने कहा कि हिंदुओं की 25 पीढ़ियों ने इस लड़ाई को लड़ा है, भगवान श्री राम के जन्मस्थान के लिए लाखों हिन्दू योद्धाओं ने अपना सर्वोच्च दिया है। इसलिए हम सभी को प्राण प्रतिष्ठा के पावन पर्व को दीपावली की तरह ही मनाना चाहिए। राष्ट्रीय बजरंग दल की भव्य श्री राम धुन यात्रा गोविंदपुरा विधानसभा में सम्पन्न हुई जिसमें पंडित श्री राजीव द्विवेदी अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद महानगर अध्यक्ष कैलाश गौड़ राष्ट्रीय बजरंग दल महानगर अध्यक्ष राजा भैया महानगर महामंत्री विवेक पांडे महानगर उपाध्यक्ष मनोज अहिरवार कार्यकारी अध्यक्ष नारायण सिंह चंदेल गोलू गोस्वामी ट्विंकल उइके अनुपम शर्मा शैलेंद्र कुशवाहा दीपक सोना जितेंद्र अहिरवार राकेश लोड़कर हरिओम अहिरवार हरि मेहर सीताराम साहू दीपक विश्वकर्मा दीपक राणा एवं अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राजधानी के शायर जुटे, महफिल में छाए राम ही राम…

सोनल चन्द्रात्रे

भोपाल। प्राण प्रतिष्ठा पर्व के एक दिन पहले राजधानी भोपाल में एक अभिनव महफिल सजी हुई थी। प्रदेशभर के नामवर शायर इस महफिल की रौनक बने हुए थे। “राम ही राम” शीर्षक से आयोजित इस कार्यक्रम की खासियत यह थी कि इसमें सभी शायरों को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम पर केंद्रित गीत, गजल, नज़्म पढ़ने की सीमा में बांधा गया था।
साहित्यिक संस्था हम एक हैं और शहर के शायरों, साहित्यकारों और समाजसेवकों ने इस खूबसूरत कार्यक्रम को सजाया था। कार्यक्रम आयोजकों ने किसी व्यक्ति को विशेष अतिथि की गुंजाइश न रखते हुए ये आसन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के लिए रखा था। उनका मानना था कि आयोजन राम के लिए है, सब आस्था और विश्वास के साथ उनके ही नाम पर जमा हुए हैं, इसलिए सारी दुनिया के मेहमान ए खास राम ही है। इस खास दिन के लिए श्रीराम ही सर्वोपरि हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता इकबाल मसूद ने की। महफिल में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को लफ्जों का नजराना पेश करते हुए अंतरराष्ट्रीय शायर मंजर भोपाली ने कहा कि

चमन में फूल खिला राम जी की कृपा से
चराग बुझ के जला राम जी की कृपा से
मिला है देश को सम्मान राम नाम के साथ
ये सर बालंद हुआ राम जी की कृपा से

मशहूर शायर डॉ अंजुम बाराबंकवी का शेर हर तरफ चलने लेगा है सिक्का राम का…
डॉ मेहताब आलम का शेर चार लफ्जों में क्यों कहें फसाना राम का… बद्र वास्ती द्वारा कहा गया
हे राम के वजूद पर दुनिया को नाज़… उस्ताद शायर जफर सहबाई का शेर जात ओ गुरनत के सब्जी झगड़े मिटाए राम ने… डॉ मोहम्मद आजम का शेर किसी को सलाम किसी को राम राम करते हैं…. भी बेहद पसंद किए गए। इस मौके रिटायर डीजी एमडब्ल्यू अंसारी, डॉ कमर अली शाह, तसनीम राजा, सैयद इम्तियाज अली, सरवत जैदी, शिराज भोपाली, रजा दुर्रानी समेत शहर के शायर, साहित्यकार, समाजसेवी, आमजन मौजूद थे।

प्रदेश के शायर राजधानी में करेंगे राम ही राम…!

सोनल चन्द्रात्रे

भोपाल। देश दुनिया में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा पर्व की धूम है। प्रदेश सहित राजधानी भोपाल में भी अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के उर्दू साहित्यकारों और शायरों ने एक खास प्रोग्राम तय किया है। भगवान श्रीराम को समर्पित इस कार्यक्रम में शायर राम की शान में अपने कलाम पेश करेंगे।
साहित्यिक संस्था हम एक हैं द्वारा आयोजित ये कार्यक्रम रविवार शाम को चार बजे कमला पार्क स्थित रजा दुर्रानी हॉल में होगा। संस्था के अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय शायर मंजर भोपाली ने बताया कि देश दुनिया में राम नाम की चर्चा है। हर तरफ उत्सव का माहौल है। ऐसे में शायरों का भी नैतिक दायित्व है कि वे इस
अजीम शख्सियत को अपनी गजल ओ नज़्म का नजराना पेश करें। उन्होंने बताया कि इस खास महफिल की अध्यक्षता इकबाल मसूद करेंगे। महफिल को रौनक देने के लिए शायरों और कवियों की बड़ी जमात यहां मौजूद होगी। राम पर केंद्रित इस मुशायरे में शिरकत के लिए जफर सहबाई, मंजर भोपाली, डॉ अंजुम बाराबंकवी, डॉ मेहताब आलम, एम डब्लू अंसारी ने गुजारिश ने की है।

378 धार्मिक अनुष्ठानों, 161 भंडारों, 84 चल समारोहों, 72 स्थानों से सीधे प्रसारण और 21 जगह रंगारंग आतिशबाजी से श्री राम का स्वागत करेगा भोपाल

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भोपाल में होंगे 700 से ज्यादा स्थानों पर आयोजन

भारत भूषण विश्वकर्मा
7400794801

भोपाल। आने वाली 22 जनवरी भारत के इतिहास की वो तारीख बनने जा रही है जो सदियों तक अमर रहेगी। इस दिन अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। देश के कोने कोने से उठ रहीं आस्था और भक्ति की लहरें यह सिद्ध कर रही हैं, कि समूचा भारत श्री राम के स्वागत को आतुर है। श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की धूम पूरे भारत मे गूंज रही है, जिससे राजधानी भी अछूती नहीं है। भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर वासियों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर की लगभग 72 प्रमुख सड़कों और चौराहों पर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का जीवंत प्रसारण दिखाया जाएगा और 84 स्थानों से चल समारोह आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही 21 जगह आतिशबाजी कर श्रद्धालु अपने अराध्य का स्वागत करेंगे। इस अवसर पर भोपाल के 378 स्थानों पर धार्मिक तथा सार्वजनिक कार्यक्रम सम्पन्न होंगे साथ ही 161 स्थानों पर वैदिक अनुष्ठान और भंडारों का आयोजन भी किया जा रहा है।

चाक चौबंद रहेगी व्यवस्था, हर कार्यक्रम में तैनात रहेगा पुलिस बल

घनश्याम मालवीय, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त भोपाल

22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर भोपाल शहर में सैकड़ों कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। राजधानी में होने वाले सभी आयोजन शांतिपूर्ण सम्पन्न हों इसके लिए पुलिस ने खासी तैयारियां की हैं। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुरक्षा एवं आसूचना घनश्याम मालवीय ने बताया कि कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सभी आयोजकों को सर्वोच्च न्यायालय तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई है। इसके साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से हर कार्यक्रम में स्थानीय पुलिस बल तैनात किया जाएगा। मुख्य मार्गों व चौराहों पर आयोजित होने वाले बड़े आयोजनों में भी पर्याप्त पुलिस बल लगाया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त घनश्याम मालवीय के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान चौराहों और रास्तों पर लगे सर्विलांस कैमरों की मदद से सतत निगरानी की जाएगी और भोपाल पुलिस के विशेष गश्ती दल लगातार गश्त करेंगे जिनकी सतत मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जाएगी।

रामधुन : इस सुर से ताल मिलाने में मुस्लिम समुदाय भी पीछे नहीं,

राम का किरदार निभा रहे अदनान कई मंचों पर साकार कर चुके कुबरी गणेश कथा

अमित सेन
8085661177

भोपाल। अयोध्या में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा का महा पर्व करीब है। देश दुनिया इस विलक्षण पल का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है। हिंदुस्तान के हर घर दीपावली जैसा जश्न मनाने की तैयारी है। 22 जनवरी का इंतजार किए बिना उत्साह भरे आयोजनों की श्रृंखलाएं परवान चढ़ चुकी हैं। भक्ति, श्रद्धा, उत्साह में डूबे लोगों में सनातन संबंधी तो हैं ही, मुस्लिम समुदाय भी इस उत्साह से बाहर नहीं है।
भगवान श्रीराम की महिमा मंडित करने वाले एक मंचीय नाटक को मोहम्मद अदनान पेश कर रहे हैं। राजा राम की नगरी कहे जाने वाले ओरछा से हुई शुरुआत के बाद इस विशेष नाटक रानी कुबरी गणेश की कथा प्रदेश के कई शहरों तक अपनी पहुंच बना चुका है। रंगमंच के स्थापित कलाकार मोहम्मद अदनान खान को इस नाटक में बतौर मुख्य भूमिका में प्रभु श्री राम का किरदार निभाने के लिए चुना गया। रंगकर्म संस्था रंग मोहल्ला सोसायटी फॉर परफॉर्मिंग आर्ट द्वारा किए किए गए इस चयन को अदनान ने बखूबी निभाया भी और अपने इस किरदार के साथ पूरी ईमानदारी भी जताई।

अदनान खान


अदनान कहते हैं एक कलाकार का सबसे बड़ा धर्म अपनी कला के प्रति आस्था और श्रद्धा होता है। मुझे मर्यादाओं से लबरेज पुरुष के व्यक्तित्व को निभाने के लिए ऑफर किया गया तो मैं इसको पूरा करने के लिए अभिभूत भी था और आशंकित भी। आशंकित इसलिए कि इस महान व्यक्तित्व के किरदार को जीवंत करना मुझ जैसे किंचित और अदना से इंसान के लिए आसान नहीं था। मैंने आंखें बंद की ओर प्रभु श्री राम से ही हिम्मत और ऊर्जा मांगी, कि इस प्रयास में मुझे सफल भी करें और ऊर्जा भी प्रदान करें। ईश्वर की ही कृपा रही, मंच दर मंच मुझे प्रभु के इस किरदार में स्वीकार किया जाता रहा और सराहा भी गया।

अयोध्या धाम में समर्पित करने की मंशा
रंग मोहल्ला सोसायटी फॉर परफॉर्मिंग आर्ट के संस्थापक स्व प्रदीप अहिरवार का एक स्वप्न रहा है कि वे इस बहुआयामी नाटक का मंचन प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या धाम में करें। संस्था सचिव अदनान खान कहते हैं कि कुछ समय पहले प्रदीप हमारा साथ छोड़कर प्रभु शरण में लीन हो गए। लेकिन उनके अधूरे ख्वाब को पूरा करने का प्रयास हम कर रहे हैं। रानी कुबरी गणेश का मंचन हम अयोध्या धाम में कर पाए तो ये हमारी तरफ से प्रभु श्री राम के चरणों में सच्चा समर्पण और भोग होगा। साथ ही भाई प्रदीप के लिए सच्ची श्रद्धांजलि भी।

श्री राम की भेष में अदनान खान.



रानी कुबरी गणेश सच्ची राम भक्त
ओरछा के राजा और रानी पर केंद्रित इस वास्तविक कथा में पति और पत्नी के बीच दो अलग अलग विचारधाराओं और समर्पण को दर्शाया गया है। भगवान श्रीकृष्ण और प्रभु श्री राम की आस्था वाले पति पत्नी की इस कथा में बताया गया है कि किस तरह भगवान राम का ओरछा आगमन हुआ। किस तरह उनकी यहां स्थापना हुई और वे राजा राम के रूप में स्थापित होकर कालजयी हो गए।

अयोध्या में राम मंदिर की लाईटिंग टेस्टिंग में आज का नजारा,

अमित सेन
8085661177

राम मंदिर की लाइटिंग टेस्ट !

राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा आज 22 जनवरी को होने वाले आयोजन को लेकर आज मंदिर ट्रस्ट द्वारा लाइटिंग टेस्ट किया गया जिसको देख कर भक्तों में अलग उत्साह देखने को मिला !

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu