22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा को दीपावली की तरह मनाने की अपील
अमित सेन
8085661177
भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल भोपाल महानगर ने भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में रामधुन यात्रा का आयोजन किया। राष्ट्रीय बजरंग दल के महानगर अध्यक्ष राजा सेन के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता रामधुन में शामिल हुए। रामधुन यात्रा अनंत नगर से शुरू होकर शिवनगर में सम्पन्न हुई, इस मौके पर राजा सेन ने कहा कि लगभग 450 साल के बाद रामलला की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न होने जा रही है। उन्होने कहा कि हिंदुओं की 25 पीढ़ियों ने इस लड़ाई को लड़ा है, भगवान श्री राम के जन्मस्थान के लिए लाखों हिन्दू योद्धाओं ने अपना सर्वोच्च दिया है। इसलिए हम सभी को प्राण प्रतिष्ठा के पावन पर्व को दीपावली की तरह ही मनाना चाहिए। राष्ट्रीय बजरंग दल की भव्य श्री राम धुन यात्रा गोविंदपुरा विधानसभा में सम्पन्न हुई जिसमें पंडित श्री राजीव द्विवेदी अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद महानगर अध्यक्ष कैलाश गौड़ राष्ट्रीय बजरंग दल महानगर अध्यक्ष राजा भैया महानगर महामंत्री विवेक पांडे महानगर उपाध्यक्ष मनोज अहिरवार कार्यकारी अध्यक्ष नारायण सिंह चंदेल गोलू गोस्वामी ट्विंकल उइके अनुपम शर्मा शैलेंद्र कुशवाहा दीपक सोना जितेंद्र अहिरवार राकेश लोड़कर हरिओम अहिरवार हरि मेहर सीताराम साहू दीपक विश्वकर्मा दीपक राणा एवं अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
