प्रदेश के शायर राजधानी में करेंगे राम ही राम…!

Share :

सोनल चन्द्रात्रे

भोपाल। देश दुनिया में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा पर्व की धूम है। प्रदेश सहित राजधानी भोपाल में भी अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के उर्दू साहित्यकारों और शायरों ने एक खास प्रोग्राम तय किया है। भगवान श्रीराम को समर्पित इस कार्यक्रम में शायर राम की शान में अपने कलाम पेश करेंगे।
साहित्यिक संस्था हम एक हैं द्वारा आयोजित ये कार्यक्रम रविवार शाम को चार बजे कमला पार्क स्थित रजा दुर्रानी हॉल में होगा। संस्था के अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय शायर मंजर भोपाली ने बताया कि देश दुनिया में राम नाम की चर्चा है। हर तरफ उत्सव का माहौल है। ऐसे में शायरों का भी नैतिक दायित्व है कि वे इस
अजीम शख्सियत को अपनी गजल ओ नज़्म का नजराना पेश करें। उन्होंने बताया कि इस खास महफिल की अध्यक्षता इकबाल मसूद करेंगे। महफिल को रौनक देने के लिए शायरों और कवियों की बड़ी जमात यहां मौजूद होगी। राम पर केंद्रित इस मुशायरे में शिरकत के लिए जफर सहबाई, मंजर भोपाली, डॉ अंजुम बाराबंकवी, डॉ मेहताब आलम, एम डब्लू अंसारी ने गुजारिश ने की है।

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu