धर्मेंद्र सिंह ठाकुर
खुरई में सर्व ब्राह्मण समाज का मिलन समारोह सम्पन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ललितपुर से पधारे आदरणीय आर एन शुक्ला ने की, मुख्य अतिथि सर्वब्राह्मण समाज के संरक्षक आदरणीय अन्नू भैया एवं जिलाध्यक्ष रामावतार पांडे रहे। अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने मार्गदर्शक मंडल व जिलाध्यक्ष की सहमति से अपनी पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी की घोषणा की, युवा अध्यक्ष मनोज चौबे ने संगठन द्वारा पिछले 1 वर्ष में किए गए कार्यों के बारे में बताया । सी ओ पटैरिया जी, प्रेमनारायण तिवारी व अन्य वरिष्ठजनों ने भी अपने सुझाव-विचार रखकर हमें मार्गदर्शन दिया। ततपश्चात सभी उपस्थित जनों ने सामूहिक स्नेहभोज किया।
