राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर पूरे शहर में गुंजा राम -राम
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव में पूरा देश और मध्यप्रदेश राममय हो रहा है और 22 जनवरी को दीवाली के रूप में मना रहें है वहीं जय भोले सेवा समिति ने रामोत्स्व के उपलक्ष में 7 नंबर गली स्थित श्री हनुमान दददा के मंदिर में 2 कुंडल केसर खीर का भोग लगाया और प्रसादी वितरित की!

समिति सदस्य नरेश सेन ने बताया की जय भोले समिति पहले भी इस तरह के आयोजनो में भाग लेती रहीं है चाहे वो पं. प्रदीप मिश्रा की कथा हो या धीरेन्द्र शास्त्री की कथा कोई भी धर्मिक आयोजन हो हमें भगवान और धर्म के काम में सहयोग करने का मौका मिलता है तो हम और हमारी समिति पूरी तरह से साथ है और आने वाले समय में भी हम नए नए कार्यों में और आयोजनों में भी हम सहयोग करेंगे !
जय भोले समिति के प्रसादी भोग कार्यक्रम में समिति के सदस्य मुकेश भाई, हेमंत पाल, गोलू सेन, संदीप साहू, बंटी सेन सहित समस्त सदस्य उपस्थित रहें !

