Hindi News / अपराध / देश

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ अभियान के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र अचारपुरा में वृहद जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Article Top Ad

जीतेन्द्र सेन बैरसिया। नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ अभियान के अंतर्गत जिला भोपाल देहात पुलिस द्वारा औद्योगिक क्षेत्र अचारपुरा स्थित गोकुलदास एक्सपोर्ट गारमेंट फैक्ट्री में वृहद जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल देहात ज़ोन, रुचिवर्धन मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक, भोपाल देहात.पंकज कुमार पाण्डेय ने फैक्ट्री में कार्यरत लगभग 1000 श्रमिकों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों, सामाजिक एवं पारिवारिक दुष्परिणामों तथा नशामुक्त जीवन के महत्व के संबंध में जागरूक किया।इस अवसर पर स्वयंसेवी संस्था जेकेएस फाउंडेशन द्वारा माइम आर्ट एवं लघु नाटिका के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों का प्रभावशाली मंचन किया गया,जिसे उपस्थित श्रमिकों ने सराहा। कार्यक्रम के दौरान रुचिवर्धन मिश्र द्वारा सभी उपस्थितजनों को संक्षिप्त हार्टफुलनेस ध्यान कराया गया तथा नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई।अभियान के अंतर्गत आज जिला भोपाल (देहात) में कुल 7 स्थानों पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से लगभग 5000 नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों एवं नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु जागरूक किया गया।

newsdiary24 को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →On Google