Hindi News / खेती-किसानी / वन

खुरई के धांगर गाँव में बिना अनुमति सरपंच ने कटवा दिए मुक्तिधाम के हरे भरे पेड़,

Article Top Ad

दिन में कटवाए पेड़ और रात में करवा दिए ग़ायब

अमित सेन
8085661177

प्रदेश के पूर्व मुखिया वैसे तो हर रोज एक पेड़ लगाते थे और लगाते है वहीं अपने सभी चाहने वालों को भी “पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ ” की सलाह देते है! मगर खुरई शहर की
सीमा से सटे धांगर गांव के मुक्तिधाम में सरपंच सहित अन्य लोगो द्वारा बमूरा, बेरी, गुलमुहुर, आंवला आदि प्रजातियों के करीब 50 हरे-भरे वृक्ष को काटने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि अधिकांश वृक्ष लगभग 25 साल पुराने है।

कटे हुए वृक्ष

यहां हैरान करने वाली बात यह है कि वृक्ष को कटवाने की अनुमति संबंधित विभाग से नहीं ली गई थी, इन पेड़ों को लकड़ियां अंत्योष्टि के उपयोग में लाई जाती है। मुक्तिधाम परिसर में दर्जनों पेड़ पौधे लगाए गए थे ताकि लोगों को छाया मिले और अंत्योष्टी के लिए लकड़ियां काम आए। लेकिन यहां तो सरपंच ने ही मशीन से पेड़ो को कटवाकर रातों रात ट्रैक्टर ट्राली में रखकर गायब करवा दिए। काटे गए पेड़ो की कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई गई।बड़े बड़े पेड़ो को मशीन से कटकर रातों रात ट्रैक्टर ट्राली से गायब कर दिया गया!

उपसरपंच मनोज रजक
नरेश अहिरवार

newsdiary24 को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →On Google