भोपाल। मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड हमेशा से ही विवाद और जोड़-तोड़ के लिए हमेशा सुर्खियों में रहा है। वर्तमान वक्फ बोर्ड भी वक्फ बैठकों के पूर्ण कोरम को दर्शाने अपनी जुगत भिड़ाते बैठकों का पूर्ण कोरम दर्शाने नियम विरुद्ध तरीके से हर संभव प्रयास कर रहा है। दिनांक 19.04.2023 को गठित मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड का परिदृश्य सात सदस्यों का बोर्ड इस प्रकार है कि एक सदस्य फैज़ान खान के ऊपर हाईकोर्ट ने जाँच उपरांत एफआईआर दर्ज करने के आदेश पारित किये है, दूसरे सदस्य डॉ. इनामउर रहमान पर दिनांक 31.05.2024 को रिटायरमेंट के बाद अनियमता के आरोप है जिसपर भी माननीय उच्च न्यायालय द्वारा नोटिस जारी करते जवाब तलब किया गया है, तीसरे सदस्य डॉ. नजमा हेपतुल्ला ने आज दिनांक तक वक्फ बोर्ड के सदस्य के रूप में पदभार ही ग्रहण नहीं किया और न ही वो किसी बोर्ड बैठक में शामिल हुई है वर्तमान में वह देश में नहीं है बल्कि विदेश में है और चौथे सदस्य आरिफ अकील मरहूम हो चुके है।
इसी कड़ी में मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल, वक्फ बोर्ड सदस्य एवं वक्फ मस्जिद व मज़ार मदार साहब उज्जैन कमेटी अध्यक्ष फैज़ान खान, वक्फ बोर्ड सदस्य अहादुल्ला उस्मानी, वक्फ बोर्ड सदस्य फातिमा चौधरी, वक्फ बोर्ड सीईओ डॉ. फरज़ाना गज़ाल एवं वक्फ मस्जिद व मज़ार मदार साहब उज्जैन कमेटी उपाध्यक्ष मोहम्मद हारून नागौरी, कमेटी सचिव शेख रशीद उद्दीन, कमेटी सदस्य सैयद उवेज अली व झूठे शपथ पत्रों के गवाह आवेश नागौरी एवं नदीम खान के विरुद्ध शिकायतकर्ता आमिर अंसारी द्वारा तथ्यात्मक दस्तावेजी साक्ष्यों सहित लोकायुक्त के समक्ष लिखित शिकायत प्रस्तुत करते दोषियों पर एफआईआर दर्ज करते कड़ी कार्यवाही की माँग की गई है।
लोकायुक्त के समक्ष प्रस्तुत दस्तावेज़ो में बताया गया है कि मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड की आहुत होने वाली बोर्ड बैठकों में कोरम पूरा दर्शाने पिछली तारीखों में सदस्यों के दस्तखत कराये जाकर सीईओ द्वारा कार्यवाही विवरण तैयार किये जाते है, इसमें सर्वप्रथम वक्फ बोर्ड सदस्या फातिमा चौधरी जिन्हें वक्फ बोर्ड में शिया इस्लामिक कोटे से वक्फ बोर्ड में स्थान दिया गया है, वक्फ बोर्ड की आयोजित बैठक दिनांक 24.06.2023 में अपनी उपस्थिति दर्शाते फातिमा चौधरी द्वारा बोर्ड बैठक की उपस्थिति पंजी में दिनांक 05.08.2023 को बैक डेट में हस्ताक्षर किये है जबकि इसके ठीक विपरीत उक्त बोर्ड बैठक दिनांक 24.06.2023 के कार्यवाही विवरण में फातिमा चौधरी द्वारा दिनांक 09.07.2023 को हस्ताक्षर किये है जबकि हकीकत यह है कि बोर्ड बैठक दिनांक 24.06.2023 को फातिमा चौधरी हज यात्रा पर गई थी।
इसके अलावा वक्फ बोर्ड के एक और सदस्य अहादुल्ला उस्मानी जो मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में बार कॉउंसिल सदस्य कोटे से शामिल किये गए है उनके द्वारा भी मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड बैठक में बैक डेट में हस्ताक्षर करते गड़बड़ झाला किया गया है, वक्फ बोर्ड की आहुत बैठक दिनांक 05.11.2024 में वक्फ बोर्ड सदस्य अहादुल्ला उस्मानी द्वारा वक्फ बोर्ड की उपस्थिति पंजी में अपनी उपस्थिति दर्ज करते हस्ताक्षर किया गया है जबकि दूसरी ओर उसी दिन दिनांक 05.11.2024 को वक्फ बोर्ड सदस्य अहादुल्ला उस्मानी माननीय मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय मुख्य खंडपीठ जबलपुर के समक्ष प्रकरण क्रमांक CONCR 02/2022 में पैरवी करते जबलपुर में उपस्थित थे।
इसके अलावा एक अन्य वक्फ बोर्ड सदस्य फैज़ान खान जो कि मुतवल्ली कोटे से वक्फ बोर्ड में शामिल किये गए है उनकी अध्यक्षता में गठित वक्फ मस्जिद व मज़ार मदार साहब कमेटी उज्जैन का कार्यकाल दिनांक 22.07.2024 को समाप्त होने के पश्चात दोबारा कमेटी का गठन 4 दिवस बीत जाने के बाद दिनांक 26.07.2024 को झूठे शपथ पत्र के आधार पर गठित की गई, वक्फ बोर्ड सदस्य फैजान खान पिता अब्दुल रज्जाक खान की अध्यक्षता में 07 सदस्यीय वक्फ कमेटी का गठन किया गया। वक्फ मस्जिद व मज़ार मदार साहब मदार गेट उज्जैन के गठन हेतु दिनांक 03.06.2024 को प्रस्तुत किए गए दस्तावेजो के साथ-साथ कमेटी के प्रत्येक सदस्य द्वारा वक्फ बोर्ड के समक्ष स्वयं अपने शपथ पत्र प्रस्तुत किए गए, जिसमें वक्फ बोर्ड सदस्य व वक्फ मदार साहब कमेटी अध्यक्ष फैजान खान, उपाध्यक्ष मोहम्मद हारून नागौरी, सचिव शेख रशीद उद्दीन एवं सदस्य सैयद उवेज अली द्वारा प्रस्तुत शपथ पत्र दिनांक 03.06.2024 में अपने अपने प्रस्तुत शपथ पत्रों की कंडिका क्रमांक 03 एवं कंडिका क्रमांक 6 (4) में शपथपूर्वक कथन किया गया है कि उन्हें पूर्व में कभी भी वक्फ मस्जिद व मज़ार मदार साहब मदार गेट उज्जैन की प्रबंध कमेटी में नियुक्त नहीं किया गया है, जबकि वास्तविकता यह है कि मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड, भोपाल द्वारा पूर्व में पारित अपने आदेश क्रमांक 3248 दिनांक 23.07.2021 को वक्फ मस्जिद व मज़ार मदार साहब मदार गेट उज्जैन के प्रबंध हेतु फैजान खान की अध्यक्षता में गठित की गई 07 सदस्यीय कमेटी में फैजान खान को अध्यक्ष एवं मोहम्मद हारून नागौरी और सैयद उवेज अली को कमेटी में शामिल करते उक्त कमेटी में सदस्य के पद पर नियुक्त किया गया था, इसके अलावा उक्त कमेटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद सारून नागौरी एवं सचिव शेख रशीद उद्दीन पर दर्ज एफआईआर को छुपाते वक्फ कमेटी में नियुक्ति हेतु शपथ पत्र प्रस्तुत किया गया कि उनके विरुद्ध किसी भी न्यायालय में किसी भी प्रकार का आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध नहीं है। मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड भी इस बात से भली भांति अवगत है कि फैजान खान पूर्व में भी वक्फ मस्जिद व मज़ार मदार साहब मदार गेट उज्जैन का अध्यक्ष रह चुका है जिसके चलते वक्फ अधिनियम की धारा 14 (1) (1) के अंतर्गत मुतवल्ली कमेटी की श्रेणी में चुनाव लड़कर आदेश क्रमांक 14/निर्वाचन/2023 दिनांक 05.04.2023 को मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया, जिसके पश्चात दिनांक 22.07.2024 को फैजान खान की अध्यक्षता में गठित वक्फ मस्जिद व मज़ार मदार साहब मदार गेट उज्जैन की प्रबंध कमेटी का कार्यकाल समाप्त हो गया। वक्फ मस्जिद व मज़ार मदार साहब मदार गेट उज्जैन की वक्फ कमेटी में पुनः नियुक्ति पाने हेतु वक्फ बोर्ड सदस्य फैजान खान सहित मोहम्मद हारून नागौरी, शेख रशीद उद्दीन व सैयद उवेज अली द्वारा मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के समक्ष झूठे शपथ पत्र प्रस्तुत किए गए, उक्त झूठे शपथपत्रों में बतौर गवाह आवेश नागौरी एवं नदीम खान ने अपने हस्ताक्षर किए है।
मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के सदस्यों फैज़ान खान, अहादुल्ला उस्मानी, डॉ. इनामउर रहमान एवं फातिमा चौधरी के इन सभी के क्रियाकलापों की जानकारी से भलीभांति अवगत होने के पश्चात भी वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल एवं सीईओ डॉ. फरज़ाना गज़ाल द्वारा इन सब अवैधानिक कृत्यों पर मौन स्वीकृति देते इस कारगुज़ारी में पूर्ण रूपेण भागीदार है, वक्फ बोर्ड के इस नियम विरुद्ध कार्यों की शिकायत शिकायतकर्ता आमिर अंसारी द्वारा लोकायुक्त को करते उक्त कृत्य में संलिप्त व सम्मिलित डॉ. सनवर पटेल, फैज़ान खान, अहादुल्ला उस्मानी, सदस्य फातिमा चौधरी, डॉ. फरज़ाना गज़ाल, मोहम्मद हारून नागौरी, शेख रशीद उद्दीन, सैयद उवेज अली, आवेश नागौरी एवं नदीम खान के विरुद्ध अपने पद का दुरुपयोग करते प्रदेश शासन के साथ धोखाधड़ी झूठे शपथ पत्र प्रस्तुत करते वक्फ मस्जिद व मज़ार मदार साहब उज्जैन की कमेटी गठित करवाना, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड सदस्य अहादुल्ला उस्मानी एवं फातिमा चौधरी द्वारा बैक डेट में हस्ताक्षर करते अपने पदीय व्यवस्था का दुरुपयोग, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल, सीईओ डॉ. फरज़ाना गज़ाल द्वारा अपने सदस्यगण फैज़ान खान, अहादुल्ला उस्मानी, डॉ. इनामउर रहमान एवं फातिमा चौधरी द्वारा अपराध कारित करने के पश्चात भी उनके द्वारा किए गए अपराध पर पर्दा डालते प्रदेश शासन को अवगत न कराते इस कृत्य में अप्रत्यक्ष रूप से शामिल रहते इन समस्त नामजद पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करते प्रस्तुत ससाक्ष्य दस्तावेजी प्रमाणों के आधार पर दोषियों को दण्डित करवाने वक्फ हित में एफआईआर पंजीबद्ध करने की अपील की गई है।
इनका कहना है
वक्फ अधिनियम के अनुसार सात सदस्यीय वक्फ बोर्ड में हमेशा निर्वाचित सदस्यों की संख्या मनोनीत सदस्यों से अधिक होनी चाहिये परन्तु मौजूदा वक्फ बोर्ड में निर्वाचित सदस्यों की संख्या कम और मनोनीत सदस्यों की संख्या अधिक होने से वर्तमान वक्फ बोर्ड नियम विरूद्ध संचालित किया जा रहा है। इसके अलावा ऑनलाईन बोर्ड बैठक आयोजित करने का उल्लेख वक्फ एक्ट में कहीं भी प्रावधानित नहीं है अपितु वक्फ एक्ट की धारा 20 (1) (c) के अंतर्गत स्पष्ट प्रावधान है कि वक्फ बोर्ड की लगातार 3 बैठकों में बिना ठोस कारण अनुपस्थित होने पर बोर्ड की सदस्यता समाप्त कर दी जायेगी।
तकमील नासिर,
अधिवक्ता,
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय
Category: देश
भोपाल को बनाया जाए सड़क सुरक्षा और यातायात सुधार का आदर्श शहर: न्यायमूर्ति सप्रे
हेलमेट,सीट बेल्ट सहित यातायात नियमों के पालन को बनाएं आदत नियम उल्लंघन और नशे में वाहन चलाने पर हो सख्त कार्रवाई
सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति अध्यक्ष के साथ जिला सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक
जीतेन्द्र सेन
भोपाल।। सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे ने कहा है कि भोपाल में सड़क सुरक्षा और यातायात सुधार के क्षेत्र में संगठित प्रयासों के माध्यम से और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम सहित सभी संबंधित विभागों को गंभीरता, लगन और समर्पण भाव से कार्य करना होगा। उन्होंने समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर आगामी 3 माह में सकारात्मक बदलाव सुनिश्चित करने की अपेक्षा की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा संबंधी समिति भोपाल को इस दिशा में हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मृत्यु की संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

न्यायमूर्ति सप्रे की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय भोपाल में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, नगर निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायण, सीईओ स्मार्ट सिटी अंजू अरुण कुमार, सीईओ जिला पंचायत ईला तिवारी एवं एडीएम अंकुर मेश्राम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

न्यायमूर्ति सप्रे ने कहा कि हेलमेट पहनने की आदत को बढ़ावा दिया जाए, सीट बेल्ट उपयोग के प्रति जागरूकता लाई जाए, शराब पीकर वाहन चलाने वालों एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लोक परिवहन को बढ़ावा दिया जाए ताकि सड़कों पर छोटे वाहनों का दबाव कम हो सके। उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस विभाग सहित सभी शासकीय कर्मचारी वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट/हेलमेट का उपयोग करें। स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य किया जाए। उन्होंने मीडिया से जन-जागरूकता अभियान को गति देने में सहयोग का भी आग्रह किया।
न्यायमूर्ति सप्रे ने भोपाल जिले के अंतर्गत विगत 5 वर्षों में हुई सड़क दुर्घटनाओं, ब्लैक स्पॉट चिन्हांकन एवं उनके सुधार कार्यों, चालानी कार्रवाई, जन-जागरूकता अभियानों और अन्य नवाचारों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति का जीवन अमूल्य है और किसी की गलती से निर्दोष की जान न जाए यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। न्यायमूर्ति सप्रे ने निर्देश दिए कि वाहनों की फिटनेस की नियमित जांच की जाए, ड्राइविंग टेस्ट में सख्ती बरती जाए, बीमा और लाइसेंस की अनिवार्यता सुनिश्चित की जाए तथा ओवरलोडिंग पर रोक के लिए विशेष कार्रवाई की जाए। सड़कों पर मानक गति सीमा का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के लिए राहवीर योजना और कैशलेस ट्रीटमेंट योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
न्यायमूर्ति सप्रे ने कहा कि प्रशासन एवं पुलिस बड़ी संस्थाओं से अपील करे कि वे अपने कर्मचारियों के लिए परिवहन सुविधाएं, जैसे बसें आदि, उपलब्ध कराएं जिससे सड़कों से वाहनो का अत्यधिक दबाब कम हो। उन्होंने जिले के नागरिकों से भी आग्रह किया कि बच्चों को बचपन से ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए।
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि भोपाल जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिनमें नवाचार और जन-जागरूकता अभियान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने कहा कि पुलिस विभाग सड़क सुरक्षा को लेकर और अधिक सक्रियता से कार्य करेगा तथा जागरूकता अभियान को गति देकर उसे प्रभावी बनाया जाएगा।
भोपाल जिले में 01 अगस्त से बिना हेलमेट दोपहिया चालकों को नहीं मिलेगा पेट्रोल
कलेक्टर ने किए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी
जीतेन्द्र सेन
भोपाल।। जिले में सड़क दुर्घटनाओं में निरंतर हो रही वृद्धि और उनसे होने वाली जनहानि को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए है।

आदेशानुसार ऐसे दो पहिया वाहन चालक जिन्होंने हेलमेट नहीं पहना है, उन्हें भोपाल जिले के किसी भी पेट्रोल पम्प या सीएनजी पम्प पर पेट्रोल अथवा सीएनजी प्रदान नहीं किया जाएगा।
मध्यप्रदेश मोटर यान अधिनियम 1988 की धारा-129 में यह स्पष्ट प्रावधान है कि प्रत्येक दो पहिया वाहन चालक और सवारी को आई.एस.आई. मार्क हेलमेट पहनना अनिवार्य है। बिना हेलमेट सार्वजनिक मार्गों पर सफर करना स्वयं वाहन चालक और आम जनता दोनों के लिए जानलेवा हो सकता है।
यह प्रतिबंध 01 अगस्त 2025 से लागू होकर 29 सितम्बर 2025 तक प्रभावशील रहेगा। यह आदेश जिले की समस्त राजस्व सीमा में प्रभावी होगा।
यह स्पष्ट किया गया है कि यह प्रतिबंध चिकित्सा संबंधी आपातकालीन स्थितियों में लागू नहीं होगा। यह आदेश अन्य किसी भी पूर्ववर्ती नियम या आदेश के अतिरिक्त माना जाएगा।
उल्लंघन की स्थिति में संबंधित व्यक्ति, संस्था या संचालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
“नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत जनपद पंचायत बैरसिया में शपथ,
हस्ताक्षर अभियान एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया
जीतेन्द्र सेन
बैरसिया। भोपाल देहात पुलिस द्वारा दिनांक 30 जुलाई 2025 को पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी”जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत बुधवार को जनपद पंचायत कार्यालय बैरसिया में शपथ ग्रहण,हस्ताक्षर अभियान,एवं जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक भोपाल ग्रामीण प्रमोद कुमार सिन्हा के निर्देशन में,नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. नीरज चौरसिया एवं एसडीओपी बैरसिया सर्वप्रिय सिन्हा के समन्वय से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत बैरसिया जनपद पंचायत सीईओ देवेश सराठे एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति में नशा मुक्ति की शपथ के साथ की गई। सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
इसके पश्चात हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लेकर समाज को नशे से मुक्त करने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में एक जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जो जनपद पंचायत कार्यालय परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग तक निकाली गई। रैली में सहभागी कर्मचारियों एवं नागरिकों ने हाथों में नशा विरोधी स्लोगन एवं पोस्टर लेकर आमजन को जागरूक किया।
बैरसिया थाना प्रभारी वीरेन्द्र सेन की उपस्थिति में यह सम्पूर्ण कार्यक्रम शांतिपूर्वक एवं प्रभावी रूप से सम्पन्न हुआ। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए नशे के दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला और सभी से नशे से दूर रहने की अपील की।
भोपाल ग्रामीण पुलिस आम नागरिकों से यह संदेश देती है:
“नशे से दूरी – है जरूरी – यही स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध समाज की दिशा है।”
राजधानी में गूंजेंगे आजादी के तराने, आयोजन 2 अगस्त को
भोपाल। देश के आजाद होने की खुशियां अगस्त माह की शुरुआत से शुरू हो जाती हैं।
इसी रिवाज को साहित्यिक संस्था ACFC (असलम चिश्ती फ्रेन्ड सर्कल पुणे) और तहज़ीब फाउंडेशन (रजिस्टर्ड) भोपाल भी अपने तरीके से मना रही है।
दोनों संस्थाएं संयुक्त तत्वाधान में “एक शाम आज़ादी के दीवानों के नाम” नामक अखिल भारतीय मुशायरा आयोजित कर रही हैं।
2 अगस्त की रात यह महफिल
जहाँगीराबाद स्थित एमडी हायर सेकण्डरी स्कूल में सजेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता (पूर्व डीजीपी छत्तीसगढ़) एमडब्ल्यू अंसारी करेंगे। जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि (पूर्व आईजी, रीवा) डॉ. महेन्द्र सिंह सिकरवार करेंगे। इस दौरान तारिक जीलानी (अध्यक्ष “कारवाने इंसानियत”) बाराबंकी, मोहम्मद अमीन, (इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर व अध्यक्ष एमडी हायर सेकंडरी स्कूल), पीर बादशाह मियाँ, (आध्यात्मिक गुरु), डॉ. नज़र महमूद (संपादक, “नया नज़रिया” उर्दू दैनिक) विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वसीम राशिद करेंगी। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अंजुम बाराबंकवी और डॉ. महताब आलम ने बताया कि इस अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय शायर मंज़र भोपाली, फारूक जायसी, डॉ. अना देहलवी, अशरफ नानपारखी, वारिस वारसी, मैकश आज़मी, फैज़ खुमार बाराबंकवी, साजिद प्रेगी, डॉ. यूनुस फरहत, फारूक अंजुम, डॉ. एहसान आज़मी, डॉ नसीम अहमद खान, सुहेल उमर, शमीम हयात, वली उल्ला वली अपना कलाम पेश करेंगे।
“अल्पसंख्यक मोर्चा” पर मेहरबान सरकार, कई नेता घेरे में
कोई ड्रग्स में उलझा, कोई दुष्कर्म में, अल्पसंख्यक मोर्चा की मछलियां शिकंजे में
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल से लेकर कमर्शियल कैपिटल कही जाने वाली इंदौर तक इन दिनों अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता प्रशासनिक रडार पर हैं। ड्रग्स मामले से लेकर धर्मांतरण और समाज को खराब करने की सारी तोहमतें इन नेताओं के सिर हैं। भाजपा के वह नेता, जिनके सहारे वह सियासी कवायदें बढ़ा रहे थे, खामोशी की चादर ओढ़े बैठे हैं। सियासी रसूख और प्रशासनिक दबदबा(?) इन अल्पसंख्यक भाजपाइयों के किसी काम नहीं आ रहा है।
राजधानी भोपाल में इसकी कवायदें पिछले कई दिनों से चल रही थीं। दुष्कर्म, धर्मांतरण और ब्लैक मेलिंग मामले की सियासत का जो गुबार उठा था, तभी से इस मामले को “मछली” परिवार से जोड़ा जा रहा था। मामले में उस समय नया अध्याय जुड़ गया, जब इसमें ड्रग्स का एंगल शामिल हुआ। शिकंजे में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रादेशिक कार्यकारिणी से जुड़े नेता शफीक अहमद के बेटे और भाई का नाम शामिल हैं। शफीक अहमद के परिवार का मामले में शामिल होना इसलिए भी अहम कहा जा रहा है कि शफीक के पिता शरीफ मछली जनसंघ के जमाने से भाजपा से जुड़े हुए है। उनका और पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर का गहरा दोस्ताना हुआ करता था।
शफीक के एक और भाई शाहवर अहमद इन दिनों भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद पर काबिज हैं। भविष्य में उनका नाम प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी लिया जा रहा है।
शाहवर अहमद को सहयोग और सियासी रसूख देने के लिए एक कैबिनेट दर्जा प्राप्त अल्पसंख्यक भाजपाई का भी नाम लिया जाता है। कहा जा रहा है कि इन नेता जी ने ही प्रदेश के मुखिया से इस बात की गारंटी ली थी कि मछली परिवार रसूख, व्यवहार और मुस्लिम समुदाय में बेहतर पकड़ रखता है। यह भी कहा जा रहा है कि उन नेता जी को इस बात पर मुखिया जी से सख्त नजरिया महसूस करना पड़ा है। वजह यह है कि सीएम और सरकार नशे के खिलाफ बड़ी मुहिम छेड़े हुए हैं।
इंदौर में मुहिम
इंदौर में एक अभियान के तहत ड्रग्स मामले में कुछ लोग गिरफ्त में लिए गए हैं। इनमें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष कमाल खान के बेटे भी शामिल हैं।
मोर्चा अध्यक्ष भी रडार पर
प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष बदलने के बाद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के बदलाव की आहटें सुनाई दे रही हैं। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष का पूर्व भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा से जुड़ा होना ही उनके बदलने की वजह बन सकता है। इधर उनके बेटों पर आपराधिक मामले होने और उनके जेल में होने की चर्चाएं बाजार में हैं।
न घर के रहे, न घाट के
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़ने के सीधा सा एक ही मतलब बहती धारा से जुड़ना है। मुस्लिम भाजपाइयों को समुदाय में दोगला और गद्दार कहकर पुकारा जाता है। लेकिन अपने निहित स्वार्थों के चलते वे भाजपा के लिए “जोड़ो, मोड़ो या रोको” जैसे अभियान चलाकर चुनाव में फायदा पहुंचा रहे हैं। बावजूद इसके उनके हिस्से एक मात्र अल्पसंख्यक मोर्चा या चुनिंदा मुस्लिम इदारे ही हाथ आ रहे हैं। मौजूदा समय में चल रहे हालात के बाद इन मुस्लिम भाजपाइयों की स्थिति न घर के रहे और न ही घाट के जैसी बन जाएगी।
शासकीय हाई स्कूल ललरिया में पुलिस प्रशासन द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया
थाना प्रभारी वीरेन्द्र सेन द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत स्कूली बच्चों और आमजनों को कर रहें जागरूक
जीतेन्द्र सेन
बैरसिया।पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा नशा मुक्ति जनजागृति हेतु चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियांन के अंतर्गत बैरसिया पुलिस प्रशासन का नशा मुक्ति जन जागरूकता,अभियान नशे से दूरी है जरूरी
के तहत शनिवार को क्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल ललरिया में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बैरसिया थाना प्रभारी वीरेन्द्र सेन द्वारा स्कूली बच्चों और आमजनों को नशे से होने वाले गंभीर नुक्सान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई!
साथ ही विभिन्न प्रकार के नशे को लेकर स्कूली बच्चों और आमजनों को शपथ भी दिलाई गई इस दौरान बैरसिया थाना प्रभारी वीरेन्द्र कुमार सेन ललरिया चौकी प्रभारी हेमंत सिंह, सरपंच बबलू भाई,जावेद भाई स्कूल प्रभारी फाईम खान समेत स्कूली बच्चे शिक्षक शिक्षिकाएं आमजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
बरसा सावन भादौ, सजी सुरों की महफिल, रसिक श्रोता हुए मुग्ध
भोपाल। इंदौर की सांस्कृतिक संस्था स्वरांगिनी कराओके क्लब द्वारा स्व. मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, मुकेश की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम
“तुमको ना भूल पाएंगे” का सफ़ल कार्यक्रम अभिनव कला समाज सभागार में सुप्रसिद्ध भजन गायक पं रविन्द्र शर्मा एवं कराओके गुरु दीपक मल्होत्रा के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के पश्चात संस्थापक जनार्दन शर्मा द्वारा श्री गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की और डॉ अरुणा सर्राफ व भारती दुबे ने मां सरस्वती वंदना-प्रस्तुत की।
कार्यक्रम का आगाज कारगिल दिवस होने से जनार्दन शर्मा ने देशभक्ति गीत जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया से किया।
तत्पश्चात डॉ ज्योति सिंह ने राग शिव रंजनी पर आधारित मेरे नैना सावन भादो से बारीश का स्वागत किया, पं रविन्द्र शर्मा ने हे शंभू बाबा मेरे भोलेनाथ भी इसी राग पर आधारित शिव भजन गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अन्य कलाकारों में डाक्टर्स ग्रुप से ओ हंसीनी, अनूप दुबे, आज पुरानी राहों से प्रकाश सुरोशी, बड़े बेवफा ये हुस्न वाले कश्मीर सिंह, मनीष दवे, ने देखा ना हाय रे सोचा ना से सबको नचा दिया।
डॉ अनिल राठौड़, आने से उसके आए बहार, डॉ ज्योति शर्मा ने हम बेवफा भी रफ़ी, और किशोर दा के गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
राजेश पुरोहित, मेरे दिल के चैन सीमा जोशी, जाइए आप कहां जायेंगे, कविता विजयवर्गीय ने इस मोड़ से जाते हैं, आर,बी सिंह, आशा अय्यर, निलेश पाटील, रीना पाटिल विक्रम कर, रमेश बोरकर, अशोक ठाकुर उषा मंडलोई ने भी अपने पुराने फिल्मी गीतों से बहुत समां बांधा। दीपक मल्होत्रा ने भी मुकेश की आवाज में मुझको इस रात कि तन्हाईयो की सुंदर प्रस्तुति दी। बारिश के बाद भी श्रोताओं की उपस्थिति बनी रही और कार्यक्रम का आंनद लिया। स्वरांगिनी संस्था की ओर से अतिथियों का सम्मान किया गया। इस सुमधुर कार्यक्रम का सफ़ल संचालन जनार्दन शर्मा, सुषमा शुक्ला ने किया !
एक कदम हरियाली की ओर , स्मार्ट सिटी पार्क में पौधरोपण
भोपाल। हरियाली तीज के पावन अवसर पर अनुनय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने रविवार सुबह भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ पौधरोपण किया। संस्था ने हर साल पांच हजार पौधों को लगाने का संकल्प लिया हैै। यह कार्यक्रम भी इसी की कड़ी के तौर पर आयोजित किया गया था।
अनुनय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष माही भजनी ने बताया कि हर साल हमारी संस्था अलग-अलग स्थानों पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित करती रही है। इससे पहले संस्था की ओर से भारतीय होटल प्रबंधन संस्थान, भोपाल के साथ ही शहर के कई सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में पौधरोपण के कार्यक्रम किए हैं। रविवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ हमें पौधे लगाने का मौका मिला, जिसने हमारे संकल्प को बल दिया है। इस अवसर पर समाजसेवी पूर्वा शर्मा त्रिवेदी, अजय मिश्रा और ऋतुराज सिंह तोमर मौजूद थे।
विदिशा जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों ने राजकुमारी सुंदरलाल केवट का किया स्वागत सम्मान।
जीतेन्द्र सेन
बैरसिया।। पिछले कुछ हफ्ते पूर्व ही राजकुमारी सुंदरलाल केवट को भोपाल जिला ग्रामीण महिला कांग्रेस की कार्यकारी जिला अध्यक्ष बनाया गया है तब से लेकर अभी तक उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का तता लगा है। इसी कड़ी में शनिवार 19 जुलाई 2025 को जिला विदिशा के शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अरवरिया से वरिष्ठ नेता लक्ष्मी नारायण बघेल एवं विदिशा जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री गोविंद प्रसाद चौबे ग्राम खमतला जिला (महामंत्री) कांग्रेस कमेटी विदिशा एवं निरंजन सिंह बघेल बेरखेड़ी उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विदिशा जिले के पदाधिकारियों ने राजकुमारी सुंदरलाल केवट के बैरसिया स्थित निज निवास पहुंचकर राजकुमारी सुंदरलाल केवट को महिला कांग्रेस जिला ग्रामीण कार्यकारी अध्यक्ष बनाएं जाने पर गुलदस्ता के साथ सॉल श्रीफल देकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत सम्मान किया गया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।
