बरसा सावन भादौ, सजी सुरों की महफिल, रसिक श्रोता हुए मुग्ध

Share :

भोपाल। इंदौर की सांस्कृतिक संस्था स्वरांगिनी कराओके क्लब द्वारा स्व. मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, मुकेश की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम
“तुमको ना भूल पाएंगे” का सफ़ल कार्यक्रम अभिनव कला समाज सभागार में सुप्रसिद्ध भजन गायक पं रविन्द्र शर्मा एवं कराओके गुरु दीपक मल्होत्रा के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के पश्चात संस्थापक जनार्दन शर्मा द्वारा श्री गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की और डॉ अरुणा सर्राफ व भारती दुबे ने मां सरस्वती वंदना-प्रस्तुत की।
कार्यक्रम का आगाज कारगिल दिवस होने से जनार्दन शर्मा ने देशभक्ति गीत जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया से किया।
तत्पश्चात डॉ ज्योति सिंह ने राग शिव रंजनी पर आधारित मेरे नैना सावन भादो से बारीश का स्वागत किया, पं रविन्द्र शर्मा ने हे शंभू बाबा मेरे भोलेनाथ भी इसी राग पर आधारित शिव भजन गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अन्य कलाकारों में डाक्टर्स ग्रुप से ओ हंसीनी, अनूप दुबे, आज पुरानी राहों से प्रकाश सुरोशी, बड़े बेवफा ये हुस्न वाले कश्मीर सिंह, मनीष दवे, ने देखा ना हाय रे सोचा ना से सबको नचा दिया।
डॉ अनिल राठौड़, आने से उसके आए बहार, डॉ ज्योति शर्मा ने हम बेवफा भी रफ़ी, और किशोर दा के गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
राजेश पुरोहित, मेरे दिल के चैन सीमा जोशी, जाइए आप कहां जायेंगे, कविता विजयवर्गीय ने इस मोड़ से जाते हैं, आर,बी सिंह, आशा अय्यर, निलेश पाटील, रीना पाटिल विक्रम कर, रमेश बोरकर, अशोक ठाकुर उषा मंडलोई ने भी अपने  पुराने फिल्मी गीतों से बहुत समां बांधा। दीपक मल्होत्रा ने भी मुकेश की आवाज में मुझको इस रात कि तन्हाईयो की सुंदर प्रस्तुति दी। बारिश के बाद भी श्रोताओं की उपस्थिति बनी रही और कार्यक्रम का आंनद लिया। स्वरांगिनी संस्था की ओर से अतिथियों का सम्मान किया गया। इस सुमधुर कार्यक्रम का सफ़ल संचालन जनार्दन शर्मा, सुषमा शुक्ला ने किया !

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu