राजधानी में गूंजेंगे आजादी के तराने, आयोजन 2 अगस्त को

Share :

भोपाल। देश के आजाद होने की खुशियां अगस्त माह की शुरुआत से शुरू हो जाती हैं।
इसी रिवाज को साहित्यिक संस्था ACFC (असलम चिश्ती फ्रेन्ड सर्कल पुणे) और तहज़ीब फाउंडेशन (रजिस्टर्ड) भोपाल भी अपने तरीके से मना रही है।
दोनों संस्थाएं संयुक्त तत्वाधान में “एक शाम आज़ादी के दीवानों के नाम” नामक अखिल भारतीय मुशायरा आयोजित कर रही हैं।
2 अगस्त की रात यह महफिल
जहाँगीराबाद स्थित एमडी हायर सेकण्डरी स्कूल में सजेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता (पूर्व डीजीपी छत्तीसगढ़) एमडब्ल्यू अंसारी करेंगे। जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि (पूर्व आईजी, रीवा) डॉ. महेन्द्र सिंह सिकरवार  करेंगे। इस दौरान तारिक जीलानी (अध्यक्ष “कारवाने इंसानियत”) बाराबंकी, मोहम्मद अमीन, (इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर व अध्यक्ष एमडी हायर सेकंडरी स्कूल), पीर बादशाह मियाँ, (आध्यात्मिक गुरु), डॉ. नज़र महमूद (संपादक, “नया नज़रिया” उर्दू दैनिक) विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वसीम राशिद करेंगी। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अंजुम बाराबंकवी और डॉ. महताब आलम ने बताया कि इस अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय शायर मंज़र भोपाली, फारूक जायसी, डॉ. अना देहलवी, अशरफ नानपारखी, वारिस वारसी, मैकश आज़मी, फैज़ खुमार बाराबंकवी, साजिद प्रेगी, डॉ. यूनुस फरहत,  फारूक अंजुम, डॉ. एहसान आज़मी, डॉ नसीम अहमद खान, सुहेल उमर, शमीम हयात, वली उल्ला वली अपना कलाम पेश करेंगे।

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu