Hindi News / अपराध

भैंसों की मौज पर रोज़ 5 हज़ार खर्च कर रहे थाना प्रभारी, सेवा में लगा थाना

Article Top Ad

जावर थाने के लिए मुसीबत बना भैंसे पकड़ना

भारत भूषण विश्वकर्मा
7400794801

भोपाल/खंडवा। पुलिस का नाम सुनते ही गश खा जाने वाले भी आज हैरान नज़र आ रहे हैं, मध्यप्रदेश के खंडवा जिले का जावर थाना “भैंसों” की सेवा को लेकर प्रदेशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह मामला जितना रोचक है उतना ही गंभीर भी है, आलम यह है कि अपराधियों पर लट्ठ भांजने वाले हाथ अब “भैंसों” के चारे-पानी की व्यवस्था में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन

जावर थाना प्रभारी ने न्यूज़ डायरी 24 से बातचीत के दौरान बताया कि, उनके द्वारा बीते 31 जनवरी को 04 कार्यवाही के दौरान 17 भैंसें बरामद की गईं थीं जो बिना अनुमति परिवहन की जा रही थी। आलम यह है कि अब भैंसें आराम से थाने में मौज उड़ा रहीं हैं और थाने के पुलिसकर्मी भी रात दिन भैंसों की तीमारदारी में लगे हैं। अब कोर्ट के आदेश के इंतज़ार में पुलिसकर्मी भैंसो चारा खिलाने, पानी पिलाने से लेकर सफाई तक करते नज़र आ रहे है, यहां तक भैंसों की सुरक्षा में पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। जावर थाना प्रभारी जी.पी वर्मा के अनुसार भैंसों की खाना खुराक पर हर रोज़ लगभग 5 हज़ार रुपये ख़र्च हो रहे हैं। फ़िलहाल ये ख़र्च टीआई अपने जेब से वहन कर रहे हैं।

पकड़ी गई भैंसौ को ट्रक से उतारते पुलिस कर्मचारी
newsdiary24 को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →On Google