मृतकों के परिजनों को दी 21 हजार रुपए की सहायता राशि हर संभव मदद का दिया आश्वासन
जीतेन्द्र सेन
बैरसिया।। विगत दिनों पूर्व सड़क दुर्घटना में बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खजूरी राकू निवासी डॉ कमर सिंह कुशवाह और उनकी धर्मपत्नी का एक सड़क दुर्घटना में दुःनिधन हो गया। इस दुखद घटना का समाचार मिलने पर भोपाल जिला पंचायत सदस्य संघ प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता विनय मेहर द्वारा सड़क दुर्घटना में दुःनिधन हो जाने पर मृतकों के निज निवास ग्राम खजूरी राकू पहुंचकर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कर मृतकों के परिजनों को 21 हजार रुपए की सहायता राशि देकर मदद की एवं आगे भी मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना
हमारा वोट सार्थक हो गया जन् प्रतिनिधि हो तो ऐसा
सरकारी मदद मिलेगी जब मिलेगी लेकिन जेब से कोई खर्च नहीं करता लेकिन यह पहला जनप्रतिनिधि है जिसने अपने घर से तत्काल मदद की है.
रीतेश यादव ग्राम खजूरी
विनय मेहर ने जनप्रतिनिधि होने का अच्छा फर्ज निभाया यही होता है सच्चा जनप्रतिनिधि.
प्रेम सिंह गुर्जर ग्राम खितवास
जो परपीड़ा को समझें वही असली धर्म है शोक मनाने बहुत लोग आते है पर कुछ ही लोग होते हैं जो सहयोग करते हैं.
मनोज कुशवाह ग्राम चाटाहेडी
Category: देश
सरकारी महिला पॉलिटेक्निक भोपाल का भ्रमण: तकनीकी शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल
भोपाल| एसआरएफ फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में सरकारी हाई स्कूल सुखी सेवानिया की छात्राओं ने सरकारी महिला पॉलिटेक्निक भोपाल का भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य तकनीकी शिक्षा और विभिन्न व्यवसायिक क्षेत्रों में छात्राओं की रुचि बढ़ाना और उन्हें सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरित करना था।
तकनीकी शिक्षा के नए द्वार
प्रोफेसर डॉ. आरती ने छात्राओं को विभिन्न ट्रेडों और पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी, जिनमें आर्किटेक्चर और इंटीरियर डिजाइन, कंप्यूटर साइंस, फैशन टेक्नोलॉजी, मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट और इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन शामिल हैं। छात्राओं ने विभिन्न ट्रेडों में संभावित करियर पथों के बारे में जानकारी प्राप्त की और तकनीकी क्षेत्रों में अपनी रुचि को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित हुईं।

एक सकारात्मक पहल
यह पहल युवतियों को तकनीकी शिक्षा और व्यवसायिक क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने में एक सकारात्मक कदम है। इस भ्रमण के माध्यम से छात्राओं को अपने शैक्षिक और पेशेवर क्षितिज का विस्तार करने का अवसर मिला और उन्हें तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अपने भविष्य को आकार देने के लिए प्रेरित किया गया।

एसआरएफ फाउंडेशन की भूमिका
प्रोजेक्ट एसोसिएट अंकित वर्मा
फील्ड ऑफिसर निशा सैनी
सुखी सेवनिया की टीचर्स भी उपस्थित रहे
एसआरएफ फाउंडेशन ने इस पहल के माध्यम से युवतियों को सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित किया है। फाउंडेशन का उद्देश्य तकनीकी शिक्षा और व्यवसायिक क्षेत्रों में युवतियों की भागीदारी बढ़ाना और उन्हें अपने भविष्य को आकार देने के लिए प्रेरित करना है।

निष्कर्ष
सरकारी महिला पॉलिटेक्निक भोपाल का भ्रमण एक सफल पहल थी जिसने छात्राओं को तकनीकी शिक्षा और व्यवसायिक क्षेत्रों में अपनी रुचि बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। एसआरएफ फाउंडेशन की इस पहल ने युवतियों को सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित किया है।
आठवां राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना चाँदवड़
भोपाल! वार्ड 73 में आयोजित हुआ आठवा राष्ट्रीय पोषण माह का कार्यक्रम परियोजना अधिकारी शिव खरे श्रीवास्तव परियोजना चाँदवड़ के मार्गदर्शन में परियोजना के सेक्टर भानपुर में आठवां राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया गया। पोषण माह की थीम स्टोरी टेलिंग, पपेट शो, जीरो से 3 वर्ष के बच्चों हेतु अभिभावक सत्र पर आयोजित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय वार्ड पार्षद वार्ड क्रमांक 73 राजू राठौड़ द्वारा सरस्वती पूजा के उपरांत कन्या पूजन से किया गया।
कार्यक्रम में जीरो से 3 वर्ष के बच्चों को विकास के पांचो आयाम पर आधारित गतिविधि कार्यकर्ता के माध्यम से कराई गई। कार्यक्रम में पपेट शो के माध्यम से कार्यकर्ता द्वारा स्टोरी सुनाई गई। आंगनवाड़ी में वितरित किए जाने वाले टेक होम राशन से बने व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई एवं हाथों से बने खिलौने की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
उक्त कार्यक्रम में वार्ड 73 के पार्षद के साथ महिला मंडल अध्यक्ष सविता दुबे एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का आयोजन परियोजना की समस्त सुपरवाइजर शगुफ्ता फारुकी, संतोष विश्वकर्मा, पूनम दुबे, अनीता जैन, सरिता दहिया, ज्योति कैन, मंजू श्रीवास्तव, चंद्र माहोर, एवं समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेक्टर भानपुर के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम में उपस्थित समस्त नागरिक जनों को स्वल्प आहार वितरित किया गया।
एवं पूनम दुबे द्वारा उपस्थित सभी अधिकारी जनो का आभार व्यक्त किया गया।
मामला शत्रु संपत्ति का : नवाब परिवार पहुंचा अदालत, फैसला बदलने की अपील
भोपाल। भोपाल नवाब परिवार के वंशज एक बार अदालत की शरण में हैं। उनकी अपील वीआईपी रोड स्थित विभिन्न संपत्तियों को लेकर दिए गए अलग अलग आदेशों में स्थिति बदलने को लेकर है। इस मामले में अगली सुनवाई 24 सितंबर को होगी। यह मामला एसडीएम कोर्ट में सुना जाएगा।
सूत्रों का कहना है कि नवाब पटौदी परिवार ने शहर में पसरी अपनी संपत्ति की फिक्र ली है। उन्होंने वीआईपी रोड स्थित विभिन्न प्रॉपर्टी को लेकर एसडीएम की कोर्ट में अपील की है। सबीहा सुल्तान, सैफ अली खान आदि ने इसके लिए आवेदन किया है। अपीलकर्ता ने प्रार्थना की है कि माननीय एसडीओ कृपया निम्नांकित निर्देश दें:- (ए) केस संख्या 0436/ए-6/2022-23 में तहसीलदार के म्यूटेशन आदेश दिनांक 02.05.2025 को निरस्त किया जाए तथा इसे अमान्य घोषित किया जाए। अपील में कहा गया है कि (ख) विवादित आदेश के आधार पर राजस्व अभिलेखों में की गई प्रविष्टियों को उलटने का आदेश करें। (ग) सभी परिणामी कार्यवाहियों और उनमें पारित आदेशों को अवैध माना जाए, जैसे बटान, डायवर्सन आदि और उनमें पारित आदेश, यदि कोई हो, को शून्य और अमान्य माना जाए।
आज होगी सुनवाई
जानकारी के मुताबिक इस मामले में पहले 9 सितंबर को सुनवाई होना थी। जिसे बढ़ाकर अब इसके लिए 24 सितंबर 2025 की तारीख निर्धारित की गई है। इसके मुताबिक बुधवार को एसडीएम कोर्ट में नवाब परिवार की इस अपील पर सुनवाई होगी।
घबराहट यहां से वहां तक
वीआईपी रोड पर स्थित खसरा नंबर 78 पर बसी आबादी में अदालत में विचाराधीन इन मामलों को लेकर खलबली मची हुई है। सूत्रों का कहना है कि बिना अधिकार और फर्जी एवं हिबानामा इनायतनामा पर किए गए निर्माण खुद को कार्यवाही की जद में मान रहे हैं। फर्जी दस्तावेज के आधार पर खरीद बिक्री और अतिरिक्त जमीनों पर कब्जा कर लेने वालों में भी घबराहट का माहौल बना हुआ है। टाउनशिप, निर्माणाधीन प्रोजेक्ट, होटल, हवेली और शादी हॉल के अलावा कुछ आवासीय प्रकोष्ठ भी इन अदालती कार्यवाही से घबराए हुए हैं।
शिक्षा, रोजगार, राष्ट्र निर्माण के लिए जुटेगा MRM, आयोजन 27 को
भोपाल। शिक्षा, रोजगार, एकता और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता की भावना के साथ मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (MRM) दिल्ली में एक महा सम्मेलन करने वाला है। संगठन के अगुआ इंद्रेश कुमार इस कार्यक्रम में खासतौर से शामिल होंगे। आरएसएस और भाजपा संगठन के बड़े नेता भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच से जुड़े इरफान अहमद ने बताया कि आज के समय में शिक्षा की अत्यंत आवश्यकता है। इसके अभाव में समुदाय रोजगार से पिछड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महा सम्मेलन के दौरान देशभर से जमा हुए लोग शिक्षा के महत्व पर चर्चा करेंगे। साथ ही इसके व्यापक प्रसार की भी कोशिश करेंगे। इरफान अहमद ने कहा कि देश में बने हुए हालात में मुस्लिम समुदाय अलग थलग मान लिया गया है। जबकि सरकारें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सबके उद्धार के लिए संकल्पित है। महा सम्मेलन के दौरान सभी आगंतुकों को राष्ट्र निर्माण में सहभागिता करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। मंच के मप्र इकाई के फारुख खान ने बताया कि महा सम्मेलन में प्रदेश से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन शामिल होंगे। आयोजन 27 सितम्बर को दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। समाज और देश की बेहतरी के संकल्प के साथ मुस्लिम राष्ट्रीय मंच और पसमांदा मुस्लिम समाज यह आयोजन कर रहा है।
स्वदेशी खिलौना एवं व्यंजन प्रदर्शन और खाद्य पदार्थ के उपयोग के बारे में जागरूकताकार्यक्रम का आयोजन
भोपाल पोषण माह के अंतर्गत कजागृति विद्या मंदिर हाई सेकेंडरी स्कूल, जे.पी. नगर, भोपाल में स्वदेशी खिलौने एवं व्यंजन प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास परियोजना से अधिकारी श्री धर्मेंद्र अग्रवाल एवं पर्यवेक्षक संगीता मंडराई मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्कूल के प्रिंसिपल, शिक्षकगण, बच्चों के माता-पिता तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता – हेमा, शांति जाटव, प्रवीण, प्रिया, यशोदा, आशा, भारती, धनेश, कृष्णा सहित समस्त सहायिकाएँ सक्रिय रूप से शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त एस.आर.एफ. फाउंडेशन से निशा सैनी और अर्जुन सिंह ने भी सहभागिता की।

निशा सैनी ने पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत ईसीसीई (अर्ली चाइल्ड केयर एंड एजुकेशन) पर विशेष चर्चा की। उन्होंने बताया कि बच्चों द्वारा निर्मित स्वदेशी खिलौनों के माध्यम से उनकी मांसपेशियों, रचनात्मकता, क्रियात्मकता एवं संवेगात्मक विकास को प्रोत्साहन मिलता है।

कार्यक्रम में माताओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी जागरूकता दी गई। “कम नमक, कम चीनी, कम तेल” के महत्व पर चर्चा की गई। साथ ही बालिकाओं के लिए बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) जाँच शिविर आयोजित कर मोटापे की पहचान एवं रोकथाम की जानकारी दी गई।
इस प्रदर्शन में विद्यार्थियों ने स्वयं निर्मित स्वदेशी खिलौनों और पारंपरिक व्यंजनों का आकर्षक प्रदर्शन कर स्थानीय संस्कृति एवं नवाचार का संदेश दिया।

चोपड़ा कला आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का भव्य आयोजन
भोपाल। चोपड़ा कला आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण माह के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माताओं और बच्चों में स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में सीएचओ मैडम शारदा अहीर, द्रोवंती सीएचओ, एएनएम, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर पोषण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं और उपस्थित माताओं को जागरूक किया।
इस अवसर पर गर्भवती माताओं और धात्री माताओं को संतुलित आहार लेने, एनीमिया से बचाव करने, स्तनपान के महत्व और बच्चों के सही पोषण संबंधी व्यवहारों की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई।

कार्यक्रम में विशेष रूप से SRF फाउंडेशन से Nisha Saini सैनी भी मौजूद रहीं। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों की सेवाओं, सरकारी योजनाओं तथा प्रधानमंत्री पोषण अभियान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही, ईसीसीई गतिविधियों (प्रारंभिक बचपन देखभाल एवं शिक्षा) पर भी चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि तीन से छह वर्ष की आयु के बच्चे खेल-खेल में शिक्षा प्राप्त करते हैं, जिस पर विशेष जोर देना आवश्यक है।
स्थानीय समुदाय को भी इस कार्यक्रम से जोड़ा गया ताकि पोषण माह की गतिविधियों का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच सके और स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।
“पोषण के बिना जीवन अधूरा है, संतुलित आहार ही स्वस्थ समाज की नींव है।”
— कार्यक्रम में दिया गया संदेश
सेवा पर्व में होगा शक्ति स्पंदन, आयोजन आज से शुरू, 30 तक चलेगा
भोपाल। संस्कृति विभाग का पुरातत्त्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय संचालनालय सेवा पर्व 2025 मना रहा है। इस दौरान बहु आयामी आयोजन शक्ति स्पंदन किया जाएगा। जिसमें दर्शकों को अतीत के शक्ति स्पंदन के साथ आधुनिक शक्तिशाली भारत की अवधारणा के दर्शन होंगे।
यह आयोजन 20 से शुरू होकर 30 सितम्बर तक सुबह 10 बजे से शाम तक चलेगा।
इस दौरान शक्ति स्पंदन प्रदर्शनी का आयोजन राज्य संग्रहालय, भोपाल में किया जाएगा। यह प्रदर्शनी इंदौर के केन्द्रीय संग्रहालय में भी लगाई जाएगी। साथ ही त्रिवेणी संग्रहालय उज्जैन और रानी दुर्गावती संग्रहालय जबलपुर में इसका आयोजन किया जाएगा।
चित्रकला प्रतियोगिता
इस अवसर पर एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा। जो यशोधर्मन संग्रहालय मंदसौर, राज्य संग्रहालय भोपाल, गुजरी महल ग्वालियर, महाराजा छत्रसाल संग्रहालय, धुबेला तुलसी संग्रहालय, रामवन में आयोजित की जाएगी। इसी दौरान प्रदेश के
जिला पुरातत्व संग्रहालय विदिशा, पन्ना, होशंगाबाद, शहडोल, मंडला, रीवा, राजगढ़ देवास, धार, कसारवाड़ खरगोन, ओरछा निवाड़ी, सागर, दमोह आदि में भी विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। इन सभी कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास द्वारा लगाई गई परियोजना स्तरीय 175 व्यंजनों की पोषण प्रदर्शनी
जीतेन्द्र सेन
बैरसिया।। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में जैव विविधता समितियों का सम्मेलन का आयोजन गुरुवार को बैरसिया के स्थानीय व्हाइट हाउस में आयोजित किया गया इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा परियोजना स्तरीय पोषण माह की गतिविधियों में स्वदेशी एवं स्थानीय खाद्य सामग्री से बने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की पोषण प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया जिसमें करीब 175 से अधिक पोषक व्यंजनों का प्रदर्शन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया उक्त प्रदर्शनी को क्षेत्रीय विधायक विष्णु खत्री,जनपद पंचायत अध्यक्ष लता कुबेर सिंह गुर्जर बैरसिया एसडीएम आशुतोष शर्मा जनपद सीईओ देवेश सराठे समेत सभी अधिकारियों द्वारा पोषण प्रदर्शनी का अवलोकन के साथ उसका स्वाद भी लिया गया और महिला एवं बाल विकास विभाग की भूरी भूरी प्रशंसा की गई!

इसके साथ ही विधायक खत्री के द्वारा उक्त प्रदर्शनी के लिए समस्त महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टाफ की प्रशंसा की इसके साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी पंकज लाहोटी, सेक्टर सुपरवाइजर सपना दुबे अनीता माहौर,जागृति गौर,समेत समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताए बड़ी संख्या में मौजूद रही!

नरेंद्र मोदी के 75वे जन्मदिवस पर माँगी दुआ और यतीम बच्चों को खिलाया केक
भोपाल। भाजपा के वरिष्ठ नेता, सीनियर एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट अमन सिन्हा और राष्ट्रवादी संस्था पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति संघ पंजीकृत के मुख्य संरक्षक, वरिष्ठ भाजपा नेता इरफान अहमद, राष्ट्रीय अध्यक्ष एहसान अब्बासी और दिल्ली प्रदेश पीएमएस संघ के पदाधिकारी व समाज के प्रबुद्ध लोगों द्वारा देश की सुप्रसिद्ध दरगाह हज़रत निज़ामुद्दीन औलिया रहमतुल्लाह की बारगाह में अकीदत की चादर व फूल पेश किए और केक काटकर यतीम गरीब बच्चों में केक व मिष्ठान वितरण कर विश्व के जनप्रिय नेता, देश के प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी जी के 75वे जन्मदिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया और अल्लाह ताला से उनकी सेहत, सलामती और लंबी उम्र की दुआ दरगाह शरीफ के सज्जादा नशीन पीर सैयद ग़ुलाम निज़ाम निज़ामी सहाब ने कराई। इस भव्य जन्म दिवस प्रोग्राम में हाजी कल्लू ख़ान, हसन ख़ान मेवाती, आज़ाद नूरानी, इक़बाल ख़ान मिरासी, रियाज़ अंसारी वगैरह शामिल हुए।
