भोपाल। चोपड़ा कला आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण माह के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माताओं और बच्चों में स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में सीएचओ मैडम शारदा अहीर, द्रोवंती सीएचओ, एएनएम, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर पोषण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं और उपस्थित माताओं को जागरूक किया।
इस अवसर पर गर्भवती माताओं और धात्री माताओं को संतुलित आहार लेने, एनीमिया से बचाव करने, स्तनपान के महत्व और बच्चों के सही पोषण संबंधी व्यवहारों की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई।

कार्यक्रम में विशेष रूप से SRF फाउंडेशन से Nisha Saini सैनी भी मौजूद रहीं। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों की सेवाओं, सरकारी योजनाओं तथा प्रधानमंत्री पोषण अभियान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही, ईसीसीई गतिविधियों (प्रारंभिक बचपन देखभाल एवं शिक्षा) पर भी चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि तीन से छह वर्ष की आयु के बच्चे खेल-खेल में शिक्षा प्राप्त करते हैं, जिस पर विशेष जोर देना आवश्यक है।
स्थानीय समुदाय को भी इस कार्यक्रम से जोड़ा गया ताकि पोषण माह की गतिविधियों का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच सके और स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।
“पोषण के बिना जीवन अधूरा है, संतुलित आहार ही स्वस्थ समाज की नींव है।”
— कार्यक्रम में दिया गया संदेश
