सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास द्वारा लगाई गई परियोजना स्तरीय 175 व्यंजनों की पोषण प्रदर्शनी

Share :

जीतेन्द्र सेन
बैरसिया।। भारत के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में जैव विविधता समितियों का सम्मेलन का आयोजन गुरुवार को बैरसिया के स्थानीय व्हाइट हाउस में  आयोजित किया गया इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा परियोजना स्तरीय पोषण माह की गतिविधियों में स्वदेशी एवं स्थानीय खाद्य  सामग्री से बने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की पोषण प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया जिसमें करीब 175 से अधिक पोषक व्यंजनों का प्रदर्शन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया उक्त प्रदर्शनी को क्षेत्रीय विधायक विष्णु खत्री,जनपद पंचायत अध्यक्ष लता कुबेर सिंह गुर्जर बैरसिया एसडीएम आशुतोष शर्मा जनपद सीईओ देवेश सराठे समेत सभी अधिकारियों द्वारा पोषण प्रदर्शनी का अवलोकन के साथ  उसका स्वाद भी लिया गया और महिला एवं बाल विकास विभाग की भूरी भूरी प्रशंसा की गई!

इसके साथ ही विधायक खत्री के द्वारा उक्त प्रदर्शनी के लिए समस्त महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टाफ की प्रशंसा की इसके साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी पंकज लाहोटी, सेक्टर सुपरवाइजर सपना दुबे अनीता माहौर,जागृति गौर,समेत समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताए बड़ी संख्या में मौजूद रही!

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu