केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने बताया हैं, ”हमने ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रतिनिधियों से चर्चा की, सरकार कहना चाहती है कि नया नियम अभी लागू नहीं किया गया है, हम सभी कहना चाहते हैं कि भारतीय न्याय संहिता 106/2 लागू करने से पहले हम ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे और उसके बाद ही हम कोई निर्णय लेंगे।”
सरकार ने कहा- अभी ये कानून लागू नहीं हुआ. यह कानून लागू करने से पहले ड्राइवरों के संगठन से बात की जाएगी.
मोदी सरकार ने ड्राइवरों से गुजारिश की है कि वे सभी काम पर लौट आएं.
