भोपाल:- राजधानी में निरंतर बढ़ते क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए एवं आम जनता को जागरूक करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा तमाम तरह के अभियान चलाए जा रहे है ! इसके साथ ही आज छोला थाना पुलिस ने हाल ही में एक पैदल मार्च निकाला जिसका उद्देश्य क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना था।

पुलिस ने भानपुर से रासलाखेड़ी तक पैदल मार्च निकाला मार्च के दौरान पुलिस ने ढाबों और सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग कर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है वहीं रोड पर अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों को भी पुलिस ने समझाइस दी है छोला थाना प्रभारी सरस्वती तिवारी ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना और पिलाना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।
