भोपाल। एस.आर.एफ फाउंडेशन द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय बीनापुर में लोकेशन लेवल अकादमिक प्रतियोगिता आयोजन किया गया
जिसमें कई तरह की प्रतियोगिता जैसे स्पेल बी, जस्ट ए मिनट, कविता पाठ, भाषण, मेंटल मैथ, तथा ईवीएस एवं विज्ञान क्विज सहित विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाइट भोपाल के प्राचार्य सुभाष कुमार गुप्ता रहे कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रूपाली रिचारिया (बी आर सी सी फंदा ग्रामीण), विजेंद्र सिंह भदौरिया (BAC), सुनीता ठाकुर (BAC), राकेश कुमार धानगर (CAC), सुधीर कुमार काले एवं रवि कुमार ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि भूपत सिंह मीना, 10 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।
अंत में विजेता विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। सभी गणमान्य अतिथियों ने एस आर एफ फाउंडेशन के इस सुव्यवस्थित एवं प्रेरणादायक आयोजन की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को उत्कृष्टता की ओर निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
