थाना बैरसिया पुलिस ने  हत्या के आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Share :

जीतेन्द्र सेन
बैरसिया। दिनांक 21 अक्टूबर 2025 को फरियादी सीताराम अहिरवार पिता रामसिंह अहिरवार उम्र 35 साल  निवासी ग्राम नरेला बाजाप्त थाना बैरसिया जिला भोपाल ने रिपोर्ट किया कि उसके पड़ोस मे रहने वाले महेश अहिरवार मिथुन नंदू आशीष व अरूण ने घर के बगल मे रास्ते के कब्जे को लेने की बात पर से विवाद हुआ था जिसमे उक्त व्यक्तियो ने हाथ,मुक्को,डण्डा एवं लोहे की राड से हमारे परिवार से गाली गुप्तार कर मारपीट की थी जिसमे चाचा पर्वत सिंह एवं अन्य परिवारजनो को चोटे आई थी चाचा पर्वत सिंह को ज्यादा चोटे लगी है जिनको ईलाज के लिए पीपुल्स अस्पताल लेकर गये है फरियादी की सूचना पर देहाती नालसी लेख कर थाना बैरसिया मे अपराध क्रमांक 520/25 धारा 296,115(2),351(3),3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण की विवेचना के दौरान घायल पर्वत सिंह की हालत लगातार खराब होने से डाक्टर से लिखित मे जानकारी चाही जिन्होने घायल को गंभीर चोटे आना बताया। दिनांक 04/11/2025 को घायल पर्वत सिंह की ईलाज के दौरान म्रत्यु होने पर प्रकरण मे धारा 118(2),103(1) बीएनएस का इजाफा किया गया  प्रकरण गंभीर प्रवृत्ति का होने से पुलिस अधीक्षक भोपाल ग्रामीण रामशरण प्रजापति के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात डॉ नीरज चौरसिया व इंचार्ज एसडीओपी बैरसिया मंजू चौहान के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बैरसिया वीरेन्द्र सेन के नेतृत्व मे मर्डर के आरोपीगणो की अतिशीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया  पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना व तकनीकि आधार से आरोपीगण महेश अहिरवार, मिथुन, नंदू, आशीष व अरूण को करोंद से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल किया गया।

आरोपीयों के नाम

1.महेश अहिरवार पिता रतीराम अहिरवार उम्र 45 साल निवासी ग्राम नरेला बाजाप्त थाना बैरसिया
2. आशीष अहिरवार पिता महेश अहिरवार उम्र 25 साल निवासी ग्राम नरेला बाजाप्त थाना बैरसिया
3. अरूण अहिरवार पिता महेश अहिरवार उम्र 23 साल निवासी ग्राम नरेला बाजाप्त थाना बैरसिया
4. नंदू उर्फ नंदकिशोर पिता रतीराम अहिवार उम्र 34 साल निवासी ग्राम नरेला बाजाप्त थाना बैरसिया
5. मिथुन अहिरवार पिता रतीराम अहिरवार उम्र 32 साल निवासी ग्राम नरेला बाजाप्त थाना बैरसिया

पुलिस टीम-

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बैरसिया वीरेन्द्र सेन उ.नि हरिशंकर वर्मा  प्र.आर हेमराज सिंह  प्र.आर रामेश्वर चौरसिया आर. रामसेवक आर. रामेश्वर वर्मा.आर.देवेन्द्र आर. मनीष.आर.नीरज दांगी.आर.अजय सिंह गुर्जर.आर.जितेन्द्र सिंह  आर.सरदारसिंह प्र.आर मुस्ताक अहमद सायबर सेल देहात जिला भोपाल तथा ग्राम रक्षा समिति सदस्य विशाल आकाश ईसराइल बबलू मोकम का  विशेष योगदान रहा

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu