किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने पार्वती नदी के पास वैकल्पिक पक्का रास्ता बनाने भूख हड़ताल कर किया जल सत्याग्रह

Share :

भाजपा विधायक विष्णु खत्री के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे- किसान कांग्रेस

बैरसिया। सोमवार को किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण जिला अध्यक्ष रामभाई मेहर ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं  कार्यकर्ताओं और किसानों के साथ किसानों एवं आम जनों व्यापारी बंधुओ की  समस्या को देखते हुए भूख हड़ताल कर जल सत्याग्रह किया गौरतलब हैं कि बैरसिया नरसिंहगढ़ रोड पर स्थित पार्वती नदी का पुल पिछले 8-10 महीनो से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है जिस पर प्रशासन द्वारा आवा गमन भी पूरी तरह से बंद कर दिया है

वहां पर वैकल्पिक पक्का रास्ता बनाने को लेकर क्षतिग्रस्त पुल के समीप सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक भूख हड़ताल करने के बाद पार्वती नदी में किसान कांग्रेस जिला ग्रामीण अध्यक्ष राम भाई मेहर समेत कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने भाजपा विधायक विष्णु खत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल सत्याग्रह कर वैकल्पिक रास्ते को पक्का और मजबूत बनवाने हेतु बैरसिया एसडीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा इस दौरान किसान कांग्रेस जिला ग्रामीण अध्यक्ष राम भाई मेहर ब्लॉक अध्यक्ष मदन सिंह ठाकुर बैरसिया विधान सभा अध्यक्ष पार्षद भाग्यश्री चंचल खत्री समेत किसान कांग्रेस के नेता गण कार्यकर्ता एवं किसान जन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu