भोपाल। आजकल देखने में आ रहा है कि बदनीयत और बेइमानी के धंधों में मुब्तिला लोग मुकद्दस सफ़र हज और उमराह के नाम पर भी लोगों को धोखा दे रहे हैं। इसलिए जरूरी हो गया है कि इन सफ़र के लिए ऐसा हमराह चुनें, जो शरई तरीके से मुनासिब, सहूलियत भरा और ईमानदार सफ़र पूरा करा सकें। ईमानदारी से साथ ले जाकर शरई अरकान की अदा करवा सकें और हिफाजत के साथ वापस घर तक लेकर आएं।
मुफ्ती रईस अहमद कासमी ने यह बात कही। वे कोहेफिजा स्थित उमर इंटरनेशनल टूर्स द्वारा आयोजित उमरा दल के प्रशिक्षण कार्यक्रम में बात कर रहे थे। इस टूर एजेंसी के दो उमराह ग्रुप जल्दी ही रवाना होने वाले हैं। इनमें एक भोपाल से 4 को और दूसरा 14 नवंबर को इंदौर से रवाना होगा। इस ग्रुप में शामिल होने के इच्छुक लोग मीर जाहिद अली से 8688011777 पर और हाजी सैयद बिलाल से 9175402021 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर मुफ्ती साहब ने उमराह ग्रुप को उमरा के दौरान अपनाए जाने वाले जरूरी अरकान विस्तार से समझाएं। उन्होंने सभी जरूरी दुआएं और आवश्यक गाइड लाइन से संबंधित जानकारी भी ग्रुप को दी। मुफ्ती साहब ने उमराह के नाम पर होने वाली ठगी से भी सावधान रहने की हिदायत सबको दी। इस मौके पर मीर जाहिद अली और हाजी सैयद बिलाल ने उमर इंटरनेशनल टूर्स की सफल यात्रा, बेहतर सुविधाएं और सबके लिए बेहतर सुरक्षा का जिक्र किया।
मुकद्दस सफ़र में न हों बदनीयती के शिकार, संभलकर चुनें हमराह : मुफ्ती रईस
