भोपाल। लोगों में इन दिनों उमराह के लिए उत्साह बढ़ा है। दिल्ली, मुंबई या कश्मीर, नैनीताल की तफरीह की बजाए लोगों ने मजहबी सफ़र को तरजीह दी है। यही वजह है कि दर्जनों टूर एजेंसियां हर माह कई उमराह ग्रुप रवाना कर रहे हैं।
उमराह पर जाने वाले भी इस मुबारक सफ़र के अरकान पूरे करके लौटें, यह कोशिश की जा रही है। इसके लिए अलग अलग तारीखों में तरबियती कैंप लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भोपाल के उमर इंटरनेशनल टूर एंड ट्रेवल्स ने एक नवम्बर को राजधानी भोपाल में उमराह तरबियती कैंप का आयोजन किया है। यह कैंप कोहेफिजा स्थित उमर इंटरनेशनल टूर एंड ट्रेवल्स के दफ्तर में आयोजित किया जाएगा। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाला यह कार्यक्रम दोपहर 1:00 तक जारी रहेगा। इसे मौलाना मुफ्ती रईस अहमद खान क़ासमी संबोधित करेंगे और उमराह के अरकान समझाएंगे। आयोजक काजी सैयद अनस अली नदवी ने बताया कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक मोबाइल नंबर 9175402021 और
8688011777 पर संपर्क किया जा सकता है।
सीखकर जाएंगे, पूरे अरकान निभाएंगे, उमराह के लिए भी दे रहे तरबियत
